The New Version is Coming Very Soon
The New Version is Coming Very Soon
The New Version is Coming Very Soon
The New Version is Coming Very Soon

ANN Hindi

एनएचआरसी, भारत ने कर्नाटक के हुबली में एक नाबालिग लड़की के कथित अपहरण, बलात्कार और हत्या तथा पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार आरोपी की मौत की घटना का स्वतः संज्ञान लिया है।

मुख्य सचिव और डीजीपी को नोटिस जारी कर चार सप्ताह के भीतर विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई है।

रिपोर्ट में दोनों मृतकों की पोस्टमार्टम जांच और मजिस्ट्रेट जांच रिपोर्ट शामिल होने की उम्मीद है।

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी), भारत ने कर्नाटक के हुबली में एक नाबालिग लड़की के अपहरण, बलात्कार और हत्या तथा पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार आरोपी की मौत के बारे में मीडिया रिपोर्ट पर स्वतः संज्ञान लिया है। बताया जा रहा है कि यह घटना 14 अप्रैल, 2025 को हुई थी।

आयोग ने पाया है कि यदि समाचार रिपोर्ट की सामग्री सत्य है, तो यह पीड़ित नाबालिग लड़की और कथित मुठभेड़ में मारे गए गिरफ्तार संदिग्ध अपराधी के मानवाधिकारों का गंभीर उल्लंघन है। इसलिए, आयोग ने कर्नाटक सरकार के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक को नोटिस जारी कर चार सप्ताह के भीतर मामले में विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। रिपोर्ट में दोनों मृतकों की पोस्टमार्टम जांच और मजिस्ट्रियल जांच रिपोर्ट शामिल होने की उम्मीद है।

14 अप्रैल, 2025 को मीडिया में आई रिपोर्ट के अनुसार, लड़की का शव बाथरूम से बरामद होने के तुरंत बाद गुस्साए लोगों ने अशोक नगर थाने के बाहर प्रदर्शन किया और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की। बताया जाता है कि घटना के कुछ ही घंटों के भीतर उसे पुलिस ने पकड़ लिया और पूछताछ के लिए ले जाया जा रहा था, तभी उसने पुलिस पर हमला करने की कोशिश की, जिसके परिणामस्वरूप उसे गोली लग गई और उसकी मौत हो गई।

*****

एन एस

Share News Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!