ANN Hindi

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने पूर्व प्रधानमंत्री, महान किसान नेता, भारत रत्न चौधरी चरण सिंह जी को उनकी जयंती पर नमन किया

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने पूर्व प्रधानमंत्री, महान किसान नेता, भारत रत्न चौधरी चरण सिंह जी को उनकी जयंती पर नमन किया।

X प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट में केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने कहा “पूर्व प्रधानमंत्री, महान किसान नेता, भारत रत्न चौधरी चरण सिंह जी को उनकी जयंती पर नमन करता हूँ। चौधरी चरण सिंह जी का जीवन कृषि व्यवस्था के उत्थान, किसानों के कल्याण और समाजसेवा को समर्पित रहा था। उन्होंने किसान और किसानी को शासन के केंद्र में स्थापित करने का साहसिक कार्य किया। आपातकाल और तानाशाही सत्ता को उखाड़ फेंकने में भी उनकी बड़ी भूमिका रही थी।”

Share News Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!