ANN Hindi

“धारा 370 के हटने से लेकर रामलला के दर्शन तक…” गृहमंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी से पूछे ये 5 बड़े सवाल

अमित शाह ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें तो देश की बुनियादी चीजों की भी जानकारी नहीं है. उनका सिर्फ एक काम है, वो है झूठ बोलना और बार-बार बोलना.

नई दिल्ली: 

लोकसभा चुनाव के बीच NDTV से अपनी खास बातचीत के दौरान देश के गृहमंत्री अमित शाह ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी पर सीधा हमला बोला है. इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी से पांच सवाल भी पूछे हैं. NDTV से खास बातचीत के दौरान अमित शाह ने राहुल गांधी के इस बार दो अलग-अलग सीट से चुनाव लड़ने पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी हर चुनाव में सीट बदले तो भी दिक्कत नहीं है, और अगर वो एक साथ दो सीट से चुनाव लड़ें तो भी हमें दिक्कत नहीं है.

अमित शाह ने आगे कहा कि हमारा सिर्फ कहना इतना है कि जब आप वायनाड से चुनाव लड़ने गए तो उस समय आपको वहां की जनता से कहना चाहिए था कि मैं रायबरेली भी लड़ने वाला हूं. आपने वायनाड में चुनाव को होने का इंतजार किया  और उसके बाद जब सर्वे आया और आपको लगा कि आपकी स्थिति वहां ठीक नहीं है तो आपने तय किया की अब आपको रायबरेली से भी लड़ना चाहिए. मैं मानता हूं कि ये लोकतंत्र में ठीक नहीं है. मुझे लगता है कि राहुल गांधी को वायनाड में चुनाव होने से पहले ही वहां की जनता से कहना चाहिए था कि वह इस बार वायनाड के साथ-साथ रायबरेली से भी चुनाव लड़ेंगे.

मैं उनसे पांच सवाल पूछना चाहता हूं कि वो देश की जनता को बताएं कि… 

  1. क्या वो तीन तलाक को हटाने का समर्थन करते हैं, हां या ना
  2. क्या आप मुस्लिम पर्सनल लॉ लाना चाहते हैं, हां या ना
  3. क्या आप सर्जिकल स्ट्राइक का समर्थन करते हैं, हां या ना
  4. आप राम मंदिर दर्शन करने क्यों नहीं गए.
  5. आप धारा 370 हटाने का समर्थन करते हैं, हां या ना

“राहुल गांधी का मकसद सिर्फ झूठ बोलना है”

मैं मानता हूं कि ये सवाल आज जनता के समक्ष हैं और राहुल गांधी को इसपर अपना पक्ष रखना चाहिए. अमित शाह ने इस बातचीत के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर भी टिप्पणी की. गृहमंत्री ने कहा कि राहुल गांधी को कुछ पता नहीं है. उनका एक ही मकसद है झूठ बोलना. एक बार नहीं बार-बार झूठ बोलना. ऐसा नहीं है कि हम पहली बार ही पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने वाले हैं. इससे पहले भी मोदी सरकार दो बार पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बना चुकी है. उस दौरान हमने इसके बाद भी संविधान नहीं बदला. हमने पूर्ण बहुमत का उपयोग आरक्षण समाप्त करने के लिए नहीं किया है.

“राहुल गांधी देश को विदेशी चश्मे से देखते हैं”

अमित शाह ने आगे कहा कि हमने इसका इस्तेमाल धारा 370 हटाने, तीन तलाक और CAA जैसे कानून बनाने में, राम मंदिर बनाने, चंद्रयान का लॉन्चिंग और 130 करोड़ लोगों को कोरोना से बचाने के लिए किया है. अमित शाह ने आगे कहा कि राहुल गांधी देश को विदेशी चश्मे से देखते हैं. चुनाव के दौरान हमने कभी धर्म को बीच में नहीं लाया है. जब भी ऐसा हुआ है तो कांग्रेस ने ही किया है. कांग्रेस धर्म के आधार पर मुसलमानों को आरक्षण देना चाहती है.

Share News Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चीन का जियांग्सू प्रांत एआई औद्योगिक विकास को बढ़ावा दे रहा है, वहीं शी जिनपिंग ने प्रांत से नेतृत्व करने का आग्रह किया है।एक व्यक्ति 26 जुलाई, 2025 को शंघाई, चीन में आयोजित विश्व कृत्रिम बुद्धिमत्ता सम्मेलन में भाग लेने गया। रॉयटर्स/गो नाकामुरा/फाइल फोटो। लाइसेंसिंग अधिकार खरीदें।नया टैब खुलता है बीजिंग, 7 मार्च (रॉयटर्स) – चीन के पूर्वी आर्थिक महाशक्ति जियांग्सू के सरकारी अधिकारियों ने शनिवार को कृत्रिम बुद्धिमत्ता के बुनियादी ढांचे के विस्तार और विनिर्माण को उन्नत करने की योजनाओं पर प्रकाश डाला, राष्ट्रपति शी जिनपिंग द्वारा प्रांत से प्रौद्योगिकी संचालित विकास में अग्रणी भूमिका निभाने का आग्रह करने के बाद । जियांगसू चीन की दूसरी सबसे बड़ी प्रांतीय अर्थव्यवस्था है और इसके सबसे महत्वपूर्ण विनिर्माण और निर्यात केंद्रों में से एक है। रॉयटर्स ईरान ब्रीफिंग न्यूज़लेटर आपको ईरान युद्ध के नवीनतम घटनाक्रमों और विश्लेषणों से अवगत कराता है। यहां साइन अप करें । इस प्रांत ने 2025 में लगभग 14 ट्रिलियन युआन (2 ट्रिलियन डॉलर) का उत्पादन किया, जिससे इसकी अर्थव्यवस्था स्पेन जैसे देशों से बड़ी हो गई और पश्चिम के साथ बढ़ते भू-राजनीतिक और व्यापारिक तनाव के बीच विकास और औद्योगिक प्रतिस्पर्धा को बनाए रखने के लिए बीजिंग के प्रयासों में यह केंद्रीय भूमिका निभाती है। विज्ञापन · जारी रखने के लिए स्क्रॉल करें • जियांग्सू प्रांत के गवर्नर लियू शियाओताओ, जो चीन की राष्ट्रीय जन कांग्रेस में प्रांत के प्रतिनिधिमंडल के नेता हैं, ने शनिवार को कहा कि प्रांत में 1,500 से अधिक कृत्रिम बुद्धिमत्ता कंपनियां हैं और कंप्यूटिंग क्षमता में देश भर में दूसरे स्थान पर है, जिसमें 66 बड़े एआई मॉडल और 283 एल्गोरिदम नियामकों के साथ पंजीकृत हैं। • परिवहन क्षेत्र के अधिकारी वू योंगहोंग ने कहा कि जियांग्सू “एआई प्लस” परिवहन पहलों को और गहरा करेगा, और बुनियादी ढांचे के प्रबंधन और लॉजिस्टिक्स सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए एआई का उपयोग करते हुए लगभग 50 प्रायोगिक अनुप्रयोग विकसित करेगा। जियांग्सू के यांग्ज़ोऊ के मेयर झेंग हैताओ ने कहा कि एआई को पहले से ही स्थानीय विनिर्माण क्षेत्र में लागू किया जा रहा है, जिसमें ऑटोमोटिव कंपोनेंट्स और पर्यावरण उपकरण सहित विभिन्न क्षेत्रों में 186 स्मार्ट उत्पादन लाइनें स्थापित की गई हैं। विज्ञापन · जारी रखने के लिए स्क्रॉल करें • झेंग ने कहा कि यांग्ज़ोऊ कंपनियों को आकर्षित करने और स्थानीय एआई इकोसिस्टम बनाने के लिए कंप्यूटिंग सब्सिडी और एआई टैलेंट प्रोग्राम सहित कई प्रोत्साहन योजनाएँ शुरू कर रहा है। • राष्ट्रपति शी स्वयं जियांग्सू प्रतिनिधिमंडल के प्रतिनिधि हैं और नियमित रूप से इसकी चर्चाओं में भाग लेते हैं। गुरुवार को जियांग्सू के सांसदों से बात करते हुए, उन्होंने प्रांत से तकनीकी नवाचार द्वारा संचालित आर्थिक विकास के लिए बीजिंग द्वारा प्रयुक्त “नई गुणवत्तापूर्ण उत्पादक शक्तियों” के विकास में देश का नेतृत्व करने का आग्रह किया। • शी जिनपिंग की टिप्पणियों को गुरुवार को चीन की 15वीं पंचवर्षीय योजना में और भी बल मिला, जिसमें एआई का 50 से अधिक बार उल्लेख किया गया और इसमें चीन की अर्थव्यवस्था और समाज में इस तकनीक को समाहित करने के उद्देश्य से एक विस्तृत “एआई प्लस” कार्य योजना शामिल की गई। • चीन की राष्ट्रीय जन कांग्रेस में प्रांतीय और क्षेत्रीय प्रतिनिधिमंडलों से लगभग 3,000 प्रतिनिधि भाग लेते हैं, जिनमें अधिकारी, कार्यपालिका, शिक्षाविद और श्रमिक शामिल होते हैं। ये प्रतिनिधि बीजिंग में वार्षिक संसदीय सत्र के दौरान कानून और नीतिगत प्राथमिकताओं पर चर्चा करते हैं और उन्हें पारित करते हैं।

Read More »
error: Content is protected !!