प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज चार्टर्ड अकाउंटेंट्स दिवस के अवसर पर सभी चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को शुभकामनाएं दीं। श्री मोदी ने इस बात पर जोर दिया कि चार्टर्ड अकाउंटेंट्स की सटीकता और विशेषज्ञता हर संगठन के लिए आवश्यक है।
श्री मोदी ने एक्स पर पोस्ट किया:
“सभी चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को CA दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं! उनकी सटीकता और विशेषज्ञता हर संगठन के लिए आवश्यक है। अनुपालन और पारदर्शिता पर जोर देकर, वे एक स्वस्थ अर्थव्यवस्था में योगदान करते हैं। सफल निगमों के पोषण में उनकी भूमिका भी उल्लेखनीय है।”
एमजेपीएस









