ANN Hindi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने नौसेना दिवस पर भारतीय नौसेना कर्मियों को बधाई दी

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज नौसेना दिवस पर भारतीय नौसेना के सभी कर्मियों को बधाई दी है। श्री मोदी ने कहा कि हमारी नौसेना अदम्‍य साहस और दृढ़ संकल्प का पर्याय है। वे हमारे तटों की रक्षा करते हैं और हमारे सामुद्रिक हितों को बनाए रखते हैं। श्री मोदी ने कहा, “मैं इस वर्ष की दिवाली कभी नहीं भूल सकता, जो मैंने आईएनएस विक्रांत पर नौसेना कर्मियों के साथ मनाई। भारतीय नौसेना को उनके आगामी प्रयासों के लिए शुभकामनाएं।”

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया:

“भारतीय नौसेना के सभी कर्मियों को नौसेना दिवस की शुभकामनाएं। हमारी नौसेना अदम्‍य साहस और दृढ़ संकल्प का पर्याय है। वे हमारे तटों की सुरक्षा करते हैं और हमारे सामुद्रिक हितों को बनाए रखते हैं। हाल के वर्षों में हमारी नौसेना ने आत्मनिर्भरता और आधुनिकीकरण पर ध्यान केंद्रित किया है। इससे हमारी सुरक्षा व्यवस्था और सुदृढ़ हुई है।”

मैं इस वर्ष की दिवाली कभी नहीं भूल सकता, जो मैंने आईएनएस विक्रांत पर नौसेना कर्मियों के साथ मनाई। भारतीय नौसेना को उनके आगामी प्रयासों के लिए शुभकामनाएं।

Share News Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अल्पसंख्यक मामलों का मंत्रालय दक्षता और प्रभावशीलता बढ़ाने, डिजिटल शासन को मजबूत करने और नागरिक-केंद्रित सेवा वितरण को बढ़ावा देने के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता और डिजिटल प्रौद्योगिकियों का लाभ उठा रहा है।

Read More »
error: Content is protected !!