ANN Hindi

बड़े मियां छोटे मियां के प्रोड्यूसर को चुकाने हैं क्रू मेंबर्स के 65 लाख रुपये, फ्लॉप फिल्मों के बाद नई मुसीबत

वाशु भगनानी के प्रोडक्शन हाउस पर करोड़ों का कर्ज चढ़ा हुआ है. इस खबर ने मार्केट में हलचल मचा दी है.

नई दिल्ली:

दिग्गज फिल्म मेकर वाशु भगनानी पर उनकी तीन फिल्मों में काम करने वाले क्रू मेंबर्स का 65 लाख रुपये से ज्यादा बकाया है. समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (एफडब्ल्यूआईसीई) के अध्यक्ष बीएन तिवारी ने शुक्रवार (28 जून) को यह जानकारी दी और कहा कि ये तीन फिल्में मिशन रानीगंज, गणपथ और बड़े मियां छोटे मियां हैं. एफडब्ल्यूआईसीई के अध्यक्ष ने कहा कि भगनानी की कंपनी पूजा एंटरटेनमेंट पर डायरेक्टर टीनू देसाई का 33.13 लाख रुपये बकाया है. उन्होंने 2023 की फिल्म मिशन रानीगंज को डायरेक्ट किया था. इस फिल्म में अक्षय कुमार लीड रोल में थे.

उन्होंने यह भी कहा कि प्रोडक्शन हाउस पर 250 से ज्यादा सेट वर्कर्स का 31.78 लाख रुपये बकाया है जिन्होंने मिशन रानीगंज, टाइगर श्रॉफ की गणपथ (2023) और अक्षय कुमार और टाइगर की बड़े मियां छोटे मियां (2024) समेत फिल्मों में काम किया था. एफडब्ल्यूआईसीई के अध्यक्ष ने पीटीआई को बताया, “मिशन रानीगंज के डायरेक्टर ने पिछले साल मार्च में वाशु भगनानी से 33.13 लाख रुपये का बकाया ना मिलने के बारे में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी. हम पूजा एंटरटेनमेंट से संपर्क कर रहे हैं लेकिन अभी तक उन्होंने भुगतान नहीं किया है. उन्होंने कहा है कि जुलाई के अंत तक वे बकाया चुका देंगे.”

भगनानी की कंपनी बकाया भुगतान में देरी कर रही है 19 मार्च, 2023 को भारतीय फिल्म और टेलीविजन निर्देशक संघ (IFTDA) को दर्ज कराई गई शिकायत में टीनू ने कहा कि उन्होंने मिशन रानीगंज पर फरवरी 2022 से 6 अक्टूबर, 2023 (फिल्म की रिलीज की तारीख) तक काम किया. रिपोर्ट के अनुसार कॉन्ट्रैक्ट के हिसाब मिलने वाली रकम 4,03,50,000 रुपये थी और उन्हें अब तक केवल 37036092 रुपये मिले हैं. FWICE के अध्यक्ष के मुताबिक IFTDA ने पूजा एंटरटेनमेंट को कई चिट्ठियां लिखी हैं लेकिन वे भुगतान में देरी करते रहे. उन्होंने कहा कि इस साल फरवरी में कंपनी ने IFTDA को 20 फरवरी, 2024 को भेजे गए ईमेल के जरिए जैकी भगनानी की शादी का हवाला देते हुए भुगतान के लिए समय मांगा था. हालांकि बाद में उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया.

मार्च में FWICE के पत्र के बाद, “उन्होंने फिर से भुगतान के लिए समय मांगा और कहा कि वे अपनी फिल्म बड़े मियां छोटे मियां की रिलीज के बाद भुगतान करेंगे. लेकिन ऐसा नहीं हुआ. FWICE के अध्यक्ष ने कहा, “यह अनुचित है कि वे जो कर रहे हैं वे एक शानदार जिंदगी जी रहे हैं और जब बकाया चुकाने की बात आती है तो वे बहाने बनाते हैं. अपने ताजा ईमेल में उन्होंने कहा है कि वे जुलाई के आखिर तक बकाया चुका देंगे लेकिन अगर वे ऐसा नहीं करते हैं तो हमारे कर्मचारी उनकी किसी भी फिल्म पर काम नहीं करेंगे.”

200 से अधिक कर्मचारियों को अभी भी ₹31 लाख से ज्यादा नहीं मिले हैं

फिल्म स्टूडियो सेटिंग एंड अलाइड मजदूर यूनियन का हिस्सा लगभग 200 से 250 कर्मचारियों को पूजा एंटरटेनमेंट से अभी भी ₹31,78,327 की पेमेंट नहीं मिली है. एक यूनियन नेता राकेश मौर्य ने दावा किया. उनके पास सेट डिपार्टमेंट, लाइटमैन और स्पॉट बॉय जैसे विभिन्न विभागों में लगभग 48,000 डेली वेज लेबर हैं.

भगनानी ने अब तक क्या कहा है

एक मीडिया बयान में भगनानी ने कहा था कि जो लोग दावा कर रहे हैं कि पूजा एंटरटेनमेंट ने अभी तक उनका बकाया चुकाया नहीं है उन्हें बैनर के साथ बातचीत करनी चाहिए.

Share News Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चीन का जियांग्सू प्रांत एआई औद्योगिक विकास को बढ़ावा दे रहा है, वहीं शी जिनपिंग ने प्रांत से नेतृत्व करने का आग्रह किया है।एक व्यक्ति 26 जुलाई, 2025 को शंघाई, चीन में आयोजित विश्व कृत्रिम बुद्धिमत्ता सम्मेलन में भाग लेने गया। रॉयटर्स/गो नाकामुरा/फाइल फोटो। लाइसेंसिंग अधिकार खरीदें।नया टैब खुलता है बीजिंग, 7 मार्च (रॉयटर्स) – चीन के पूर्वी आर्थिक महाशक्ति जियांग्सू के सरकारी अधिकारियों ने शनिवार को कृत्रिम बुद्धिमत्ता के बुनियादी ढांचे के विस्तार और विनिर्माण को उन्नत करने की योजनाओं पर प्रकाश डाला, राष्ट्रपति शी जिनपिंग द्वारा प्रांत से प्रौद्योगिकी संचालित विकास में अग्रणी भूमिका निभाने का आग्रह करने के बाद । जियांगसू चीन की दूसरी सबसे बड़ी प्रांतीय अर्थव्यवस्था है और इसके सबसे महत्वपूर्ण विनिर्माण और निर्यात केंद्रों में से एक है। रॉयटर्स ईरान ब्रीफिंग न्यूज़लेटर आपको ईरान युद्ध के नवीनतम घटनाक्रमों और विश्लेषणों से अवगत कराता है। यहां साइन अप करें । इस प्रांत ने 2025 में लगभग 14 ट्रिलियन युआन (2 ट्रिलियन डॉलर) का उत्पादन किया, जिससे इसकी अर्थव्यवस्था स्पेन जैसे देशों से बड़ी हो गई और पश्चिम के साथ बढ़ते भू-राजनीतिक और व्यापारिक तनाव के बीच विकास और औद्योगिक प्रतिस्पर्धा को बनाए रखने के लिए बीजिंग के प्रयासों में यह केंद्रीय भूमिका निभाती है। विज्ञापन · जारी रखने के लिए स्क्रॉल करें • जियांग्सू प्रांत के गवर्नर लियू शियाओताओ, जो चीन की राष्ट्रीय जन कांग्रेस में प्रांत के प्रतिनिधिमंडल के नेता हैं, ने शनिवार को कहा कि प्रांत में 1,500 से अधिक कृत्रिम बुद्धिमत्ता कंपनियां हैं और कंप्यूटिंग क्षमता में देश भर में दूसरे स्थान पर है, जिसमें 66 बड़े एआई मॉडल और 283 एल्गोरिदम नियामकों के साथ पंजीकृत हैं। • परिवहन क्षेत्र के अधिकारी वू योंगहोंग ने कहा कि जियांग्सू “एआई प्लस” परिवहन पहलों को और गहरा करेगा, और बुनियादी ढांचे के प्रबंधन और लॉजिस्टिक्स सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए एआई का उपयोग करते हुए लगभग 50 प्रायोगिक अनुप्रयोग विकसित करेगा। जियांग्सू के यांग्ज़ोऊ के मेयर झेंग हैताओ ने कहा कि एआई को पहले से ही स्थानीय विनिर्माण क्षेत्र में लागू किया जा रहा है, जिसमें ऑटोमोटिव कंपोनेंट्स और पर्यावरण उपकरण सहित विभिन्न क्षेत्रों में 186 स्मार्ट उत्पादन लाइनें स्थापित की गई हैं। विज्ञापन · जारी रखने के लिए स्क्रॉल करें • झेंग ने कहा कि यांग्ज़ोऊ कंपनियों को आकर्षित करने और स्थानीय एआई इकोसिस्टम बनाने के लिए कंप्यूटिंग सब्सिडी और एआई टैलेंट प्रोग्राम सहित कई प्रोत्साहन योजनाएँ शुरू कर रहा है। • राष्ट्रपति शी स्वयं जियांग्सू प्रतिनिधिमंडल के प्रतिनिधि हैं और नियमित रूप से इसकी चर्चाओं में भाग लेते हैं। गुरुवार को जियांग्सू के सांसदों से बात करते हुए, उन्होंने प्रांत से तकनीकी नवाचार द्वारा संचालित आर्थिक विकास के लिए बीजिंग द्वारा प्रयुक्त “नई गुणवत्तापूर्ण उत्पादक शक्तियों” के विकास में देश का नेतृत्व करने का आग्रह किया। • शी जिनपिंग की टिप्पणियों को गुरुवार को चीन की 15वीं पंचवर्षीय योजना में और भी बल मिला, जिसमें एआई का 50 से अधिक बार उल्लेख किया गया और इसमें चीन की अर्थव्यवस्था और समाज में इस तकनीक को समाहित करने के उद्देश्य से एक विस्तृत “एआई प्लस” कार्य योजना शामिल की गई। • चीन की राष्ट्रीय जन कांग्रेस में प्रांतीय और क्षेत्रीय प्रतिनिधिमंडलों से लगभग 3,000 प्रतिनिधि भाग लेते हैं, जिनमें अधिकारी, कार्यपालिका, शिक्षाविद और श्रमिक शामिल होते हैं। ये प्रतिनिधि बीजिंग में वार्षिक संसदीय सत्र के दौरान कानून और नीतिगत प्राथमिकताओं पर चर्चा करते हैं और उन्हें पारित करते हैं।

Read More »
error: Content is protected !!

More Interesting News