प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने समाज के कल्याण को आगे बढ़ाने में परोपकारी सोच के महत्व पर जोर दिया है।
श्री मोदी ने इस बात पर प्रकाश डाला कि नेक इरादों और सकारात्मक संकल्प को बढ़ावा देने से सभी प्रयासों की पूर्ति होती है, जो इस शाश्वत संदेश को सुदृढ़ करता है कि व्यक्तिगत सद्गुण सामूहिक प्रगति में योगदान देता है।
प्रधानमंत्री ने X पर एक पोस्ट में प्राचीन ज्ञान का हवाला देते हुए कहा:
“कल्याणकारी विचारों से ही हम समाज का हित कर सकते हैं।”
यथा यथा हि पुरुषः कल्याणे कुरुते मनः।
तथा तथाऽस्य सर्वार्थः सिद्ध्यन्ते नात्र संशयः।”









