ANN Hindi

भारत-कनाडा विवाद: भारत की चेतावनी के बाद कनाडा ने वापस बुलाए 41 राजनयिक

कनाडाई प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने कहा था कि निज्जर की हत्या का सम्बंध भारत से होने के सबूत हैं.

कनाडा में सिख अलगाववादी नेता हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के बाद उपजे तनाव के चलते कनाडा के 41 राजनयिकों को भारत छोड़ना पड़ा है.

भारत ने दो हफ़्ते पहले कनाडा से कहा था कि दिल्ली में अपने उच्चायोग से दर्जनों कर्मचारियों को वो वापस बुला ले वरना उन्हें मिलने वाली डिप्लोमैटिक इम्युनिटी यानी राजनयिक सुरक्षा वापस ले ली जाएगी.

विदेशी राजनयिकों को मिलने वाले विशेषाधिकारों को डिप्लोमैटिक इम्युनिटी कहा जाता है. इसमें स्थानीय क़ानूनों के दायरे से मिलने वाली छूट भी शामिल है.

कनाडा के अधिकारियों ने भारत की इस चेतावनी को ‘अंतरराष्ट्रीय क़ानूनों का उल्लंघन’ बताया था.

कनाडाई प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने 18 जून को हुई हरदीप सिंह निज्जर की हत्या का आरोप भारतीय एजेंसियों पर लगाया था. उसके बाद से ही दोनों देशों के रिश्तों में तनाव आ गया था.

भारत ने जस्टिन ट्रूडो के इन आरोपों को बेतुका क़रार दिया था.

हरदीप सिंह निज्जर

इमेज स्रोत,FB/VIRSA SINGH VALTOHA

इमेज कैप्शन,हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के बाद बिगड़ गए भारत-कनाडा सम्बंध

क्या होगा असर?

गुरुवार को कनाडा की विदेश मंत्री मेलानी जोली ने कहा कि कनाडाई राजनयिकों और उनके परिजनों ने भारत छोड़ दिया है.

उन्होंने बताया कि भारत ने कहा था कि 21 राजनयिकों के अलावा बाक़ी सभी की राजनयिक सुरक्षा 20 अक्टूबर तक ख़त्म कर दी जाएगी.

इस विषय पर प्रतिक्रिया के लिए बीबीसी ने कनाडा में भारतीय उच्चायोग से संपर्क किया है जहां से अभी तक कोई जवाब नहीं आया है.

वहीं, जोली ने कहा कि 21 राजनयिक अभी भी भारत में हैं लेकिन बाक़ियों को वापस बुलाने के कारण स्टाफ़ की कमी हो गई है. इससे अब कनाडा को भारत में अपनी सेवाओं को सीमित करना पड़ेगा.

उन्होंने बताया कि इस कारण बेंगलुरु, मुंबई और चंडीगढ़ में कुछ कंसुलेट्स का कामकाज रोकना पड़ेगा.

  • जस्टिन ट्रूडो कनाडा में फिर घिरे, एलन मस्क ने बताया ‘शर्मनाक’2 अक्टूबर 2023
  • कनाडा ने भारत के दावे को किया ख़ारिज, ट्रूडो ने अब कही नई बात23 सितंबर 2023
  • कनाडा मुस्लिम एसोसिएशन प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो पर क्यों भड़का, जानिए क्या है नया विवाद27 सितंबर 2023
दिल्ली में कनाडा का उच्चोयाग

इमेज स्रोत,EPA-EFE/REX

कनाडा के अधिकारियों ने कहा कि अभी पक्के तौर पर यह नहीं कहा जा सकता कि ये सेवाएं कब तक बहाल होंगी.

हालांकि, दिल्ली में कनाडा के उच्चायोग और थर्ड पार्टी के माध्यम से चलाए जा रहे आवेदन केंद्रों में सेवाएं जारी रहेंगी.

कनाडा के इमिग्रेशन मंत्री मार्क मिलर का कहना है कि स्टाफ़ कम हो जाने के कारण इमिग्रेशन के आवेदनों को निपटाने में लगने वाला समय बढ़ सकता है.

अधिकारियों का कहना है इसका सबसे ज़्यादा असर भारतीयों पर होगा जिनमें कनाडा में पढ़ना चाह रहे छात्र भी शामिल हैं.

साल 2022 में कनाडा में स्थायी और अस्थायी तौर पर रहने का आवेदन करने वाले विदेशियों में सबसे ज़्यादा संख्या भारतीयों की थी.

कनाडाई विदेश मंत्री ने क्या कहा?

भारत का कहना है कि कनाडा में भारत के जितने राजनयिक हैं, कनाडा ने भारत में उससे कहीं ज़्यादा राजनयिक तैनात किए थे.

दोनों देशों के बीच विवाद बढ़ने के बाद भारत ने इस मामले में राजनयिकों की संख्या में बराबरी की मांग की थी.

ओटावा में एक प्रेस कॉन्फ़्रेंस में कनाडा की विदेश मंत्री ने कहा कि भारत का कनाडाई राजनयिकों को मिलने वाली सुरक्षा हटाने की बात करना ‘अंतरराष्ट्रीय क़ानूनों का उल्लंघन’ है.

उन्होंने कहा कि कनाडा इसके बदले में कोई कार्रवाई नहीं करेगा.

जोली ने कहा, “अगर हम राजनयिक सुरक्षा की परंपरा को तोड़ने दें तो दुनिया में कहीं पर भी कोई राजनयिक सुरक्षित नहीं रहेगा.”

अधिकारियों का कहना है कि घूमने या बसने के लिए आने वाले भारतीयों का अभी भी कनाडा में स्वागत करते है.

सबसे ख़राब दौर में रिश्ते

कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने सितंबर में देश की संसद में कहा था कि हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भारतीय एजेंसियों का हाथ होने के काफ़ी विश्वसनीय सबूत हैं.

ट्रूडो ने कहा था कि वह कनाडाई ख़ुफ़िया एजेंसियों से मिली जानकारी से लगता है कि इस हत्या के पीछे भारत सरकार के एजेंट्स हो सकते हैं. कनाडा ने इसे अपनी संप्रभुता का उल्लंघन बताया था.

इसके बाद से दोनों देशों के रिश्तों में तनाव आना शुरु हो गया था. दोनों के आपसी रिश्ते बिगड़कर अब तक के अपने सबसे ख़राब स्तर पर पहुंच गए हैं.

भारत इन आरोपों से इनकार करता रहा है. भारत के विदेश मंत्रालय ने कई बार कहा कनाडा अगर अपने दावे के समर्थन में सबूत पेश करेगा तो भारत इस पर ज़रूर ग़ौर करेगा.

संयुक्त राष्ट्र महासभा में चुप रहे, लेकिन बाद में कनाडा पर खुलकर क्या बोले एस जयशंकर?

कनाडा में ब्रिटिश कोलंबिया के सरे में एक गुरुद्वारे के बाहर दो नक़ाबपोश बंदूकधारियों ने गोली मारकर निज्जर ही हत्या कर दी थी. कनाडाई पुलिस ने इसे ‘टार्गेट अटैक’ बताया था. इस मामले में जांच अभी जारी है.

निज्जर भारत में सिखों के लिए अलग ‘ख़ालिस्तान’ बनाने की वकालत कर रहा थे. भारत इस अभियान को देश विरोधी मानता है और इसी के मद्देनज़र निज्जर को 2020 में आतंकवादी घोषित किया गया था.

सार्वजनिक तौर पर आरोप लगाने के बावजूद ट्रूडो ने कई बार कहा है कि कनाडा नहीं चाहता कि भारत के साथ तकरार बढ़े.

उन्होंने भारतीय अधिकारियों से निज्जर की हत्या की जांच में सहयोग की अपील की है.

अब तक क्या-क्या हुआ?

  • जस्टिन ट्रूडो ने कनाडा की संसद में कहा कि हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भारतीय एजेंसियों का हाथ हो सकता है.
  • इसके बाद कनाडा ने भारत के शीर्ष राजनयिक को निष्कासित कर दिया. जवाबी कार्रवाई में भारत ने भी कनाडा के शीर्ष राजनयिक को पांच दिनों के अंदर भारत छोड़ने का आदेश दिया. इसके बाद से दोनों के राजनयिक रिश्ते काफी ख़राब हो गए थे.
  • ट्रूडो ने कहा कि कनाडा ने भारत के साथ निज्जर हत्याकांड से जुड़े ‘पुख्ता आरोप’ साझा किए हैं. हालांकि ये सार्वजनिक तौर पर ऐसी जानकारी साझा नहीं की गई है.
  • भारत ने कहा कि निज्जर हत्याकांड में कनाडा की ओर से किसी ‘खास’ या ‘संबंधित’ जानकारी पर भारत गौर करने के लिए तैयार है.
Share News Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चीन का जियांग्सू प्रांत एआई औद्योगिक विकास को बढ़ावा दे रहा है, वहीं शी जिनपिंग ने प्रांत से नेतृत्व करने का आग्रह किया है।एक व्यक्ति 26 जुलाई, 2025 को शंघाई, चीन में आयोजित विश्व कृत्रिम बुद्धिमत्ता सम्मेलन में भाग लेने गया। रॉयटर्स/गो नाकामुरा/फाइल फोटो। लाइसेंसिंग अधिकार खरीदें।नया टैब खुलता है बीजिंग, 7 मार्च (रॉयटर्स) – चीन के पूर्वी आर्थिक महाशक्ति जियांग्सू के सरकारी अधिकारियों ने शनिवार को कृत्रिम बुद्धिमत्ता के बुनियादी ढांचे के विस्तार और विनिर्माण को उन्नत करने की योजनाओं पर प्रकाश डाला, राष्ट्रपति शी जिनपिंग द्वारा प्रांत से प्रौद्योगिकी संचालित विकास में अग्रणी भूमिका निभाने का आग्रह करने के बाद । जियांगसू चीन की दूसरी सबसे बड़ी प्रांतीय अर्थव्यवस्था है और इसके सबसे महत्वपूर्ण विनिर्माण और निर्यात केंद्रों में से एक है। रॉयटर्स ईरान ब्रीफिंग न्यूज़लेटर आपको ईरान युद्ध के नवीनतम घटनाक्रमों और विश्लेषणों से अवगत कराता है। यहां साइन अप करें । इस प्रांत ने 2025 में लगभग 14 ट्रिलियन युआन (2 ट्रिलियन डॉलर) का उत्पादन किया, जिससे इसकी अर्थव्यवस्था स्पेन जैसे देशों से बड़ी हो गई और पश्चिम के साथ बढ़ते भू-राजनीतिक और व्यापारिक तनाव के बीच विकास और औद्योगिक प्रतिस्पर्धा को बनाए रखने के लिए बीजिंग के प्रयासों में यह केंद्रीय भूमिका निभाती है। विज्ञापन · जारी रखने के लिए स्क्रॉल करें • जियांग्सू प्रांत के गवर्नर लियू शियाओताओ, जो चीन की राष्ट्रीय जन कांग्रेस में प्रांत के प्रतिनिधिमंडल के नेता हैं, ने शनिवार को कहा कि प्रांत में 1,500 से अधिक कृत्रिम बुद्धिमत्ता कंपनियां हैं और कंप्यूटिंग क्षमता में देश भर में दूसरे स्थान पर है, जिसमें 66 बड़े एआई मॉडल और 283 एल्गोरिदम नियामकों के साथ पंजीकृत हैं। • परिवहन क्षेत्र के अधिकारी वू योंगहोंग ने कहा कि जियांग्सू “एआई प्लस” परिवहन पहलों को और गहरा करेगा, और बुनियादी ढांचे के प्रबंधन और लॉजिस्टिक्स सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए एआई का उपयोग करते हुए लगभग 50 प्रायोगिक अनुप्रयोग विकसित करेगा। जियांग्सू के यांग्ज़ोऊ के मेयर झेंग हैताओ ने कहा कि एआई को पहले से ही स्थानीय विनिर्माण क्षेत्र में लागू किया जा रहा है, जिसमें ऑटोमोटिव कंपोनेंट्स और पर्यावरण उपकरण सहित विभिन्न क्षेत्रों में 186 स्मार्ट उत्पादन लाइनें स्थापित की गई हैं। विज्ञापन · जारी रखने के लिए स्क्रॉल करें • झेंग ने कहा कि यांग्ज़ोऊ कंपनियों को आकर्षित करने और स्थानीय एआई इकोसिस्टम बनाने के लिए कंप्यूटिंग सब्सिडी और एआई टैलेंट प्रोग्राम सहित कई प्रोत्साहन योजनाएँ शुरू कर रहा है। • राष्ट्रपति शी स्वयं जियांग्सू प्रतिनिधिमंडल के प्रतिनिधि हैं और नियमित रूप से इसकी चर्चाओं में भाग लेते हैं। गुरुवार को जियांग्सू के सांसदों से बात करते हुए, उन्होंने प्रांत से तकनीकी नवाचार द्वारा संचालित आर्थिक विकास के लिए बीजिंग द्वारा प्रयुक्त “नई गुणवत्तापूर्ण उत्पादक शक्तियों” के विकास में देश का नेतृत्व करने का आग्रह किया। • शी जिनपिंग की टिप्पणियों को गुरुवार को चीन की 15वीं पंचवर्षीय योजना में और भी बल मिला, जिसमें एआई का 50 से अधिक बार उल्लेख किया गया और इसमें चीन की अर्थव्यवस्था और समाज में इस तकनीक को समाहित करने के उद्देश्य से एक विस्तृत “एआई प्लस” कार्य योजना शामिल की गई। • चीन की राष्ट्रीय जन कांग्रेस में प्रांतीय और क्षेत्रीय प्रतिनिधिमंडलों से लगभग 3,000 प्रतिनिधि भाग लेते हैं, जिनमें अधिकारी, कार्यपालिका, शिक्षाविद और श्रमिक शामिल होते हैं। ये प्रतिनिधि बीजिंग में वार्षिक संसदीय सत्र के दौरान कानून और नीतिगत प्राथमिकताओं पर चर्चा करते हैं और उन्हें पारित करते हैं।

Read More »
error: Content is protected !!

More Interesting News