भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने आज (26 दिसंबर, 2024) राष्ट्रपति भवन सांस्कृतिक केंद्र में आयोजित एक समारोह में 17 बच्चों को उनकी असाधारण उपलब्धियों के लिए सात श्रेणियों में प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार प्रदान किए।
इस अवसर पर राष्ट्रपति ने सभी पुरस्कार विजेताओं को बधाई दी और कहा कि पूरे देश और समाज को उन पर गर्व है। उन्होंने बच्चों से कहा कि उन्होंने असाधारण काम किया है, अद्भुत उपलब्धियां हासिल की हैं, उनमें असीम क्षमताएं हैं और अतुलनीय गुण हैं। उन्होंने देश के बच्चों के लिए एक मिसाल कायम की है।
राष्ट्रपति ने कहा कि बच्चों को अवसर प्रदान करना और उनकी प्रतिभा को पहचानना हमारी परंपरा का हिस्सा रहा है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि इस परंपरा को और मजबूत किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि वर्ष 2047 में जब हम भारत की स्वतंत्रता की शताब्दी मनाएंगे, तब ये पुरस्कार विजेता देश के प्रबुद्ध नागरिक होंगे। ऐसे प्रतिभाशाली लड़के और लड़कियां ही विकसित भारत के निर्माता बनेंगे।
राष्ट्रपति का भाषण देखने के लिए यहां क्लिक करें।
***
एमजेपीएस/एसआर/एसकेएस