ANN Hindi

प्रधानमंत्री ने रूस के राष्ट्रपति का स्वागत किया

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का भारत में स्वागत किया है।

श्री मोदी ने कहा, “आज शाम और कल हमारी बातचीत को लेकर उत्सुक हूं। भारत-रूस मित्रता समय की कसौटी पर खरी उतरी है, जिससे हमारे लोगों को बहुत लाभ हुआ है।”

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति पुतिन को रूसी भाषा में गीता की एक प्रति भी भेंट की। श्री मोदी ने कहा कि गीता की शिक्षाएँ दुनिया भर के लाखों लोगों को प्रेरणा देती हैं।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया:

“अपने मित्र, राष्ट्रपति पुतिन का भारत में स्वागत करते हुए मुझे बहुत खुशी हो रही है। आज शाम और कल हमारी बातचीत का बेसब्री से इंतज़ार है। भारत-रूस मित्रता समय की कसौटी पर खरी उतरी है जिससे हमारे लोगों को बहुत लाभ हुआ है।”

Share News Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!