ANN Hindi

एनएचआरसी, भारत ने तमिलनाडु के कुड्डालोर जिले में एक लेवल क्रॉसिंग पर एक ट्रेन और स्कूल वैन की टक्कर की घटना का स्वतः संज्ञान लिया है, जिसमें तीन बच्चों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए।

कथित तौर पर, रेलवे द्वारा लेवल क्रॉसिंग के स्थान पर अंडरपास स्वीकृत किए जाने के बावजूद, जिला अधिकारियों द्वारा पिछले एक वर्ष से अनुमोदन लंबित रहने के कारण कार्य अभी तक शुरू नहीं हुआ है।

रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष के साथ-साथ मुख्य सचिव और तमिलनाडु के डीजीपी को नोटिस जारी कर दो सप्ताह के भीतर रिपोर्ट मांगी गई है।

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी), भारत ने एक मीडिया रिपोर्ट का स्वत: संज्ञान लिया है कि 8 जुलाई , 2025 को तमिलनाडु के कुड्डालोर जिले में एक लेवल क्रॉसिंग पर एक यात्री ट्रेन एक स्कूल वैन से टकरा गई, जिसमें तीन बच्चों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। कथित तौर पर, लेवल क्रॉसिंग पर गेट खुला था, और घटना के समय एक ट्रेन गुजर रही थी।

आयोग ने पाया है कि मीडिया रिपोर्ट की सामग्री, यदि सत्य है, तो मानवाधिकारों के उल्लंघन का गंभीर मुद्दा उठाती है। इसलिए, आयोग ने रेलवे बोर्ड, रेल मंत्रालय के अध्यक्ष, साथ ही तमिलनाडु के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक को नोटिस जारी कर दो सप्ताह के भीतर मामले पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है, जिसमें घटना में घायल हुए व्यक्तियों की वर्तमान स्वास्थ्य स्थिति भी शामिल हो।

9 जुलाई, 2025 को प्रकाशित मीडिया रिपोर्ट के अनुसार , इस लेवल क्रॉसिंग के स्थान पर दक्षिण रेलवे द्वारा एक अंडरपास स्वीकृत किया गया है, लेकिन जिला कलेक्टर द्वारा पिछले एक वर्ष से इसके लिए अनुमति नहीं दी गई है।

*****

Share News Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!