ANN Hindi

प्रधानमंत्री ने डिजिटल इंडिया पहल के 10 वर्ष पूरे होने की सराहना की

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने डिजिटल इंडिया पहल के 10 वर्ष सफलतापूर्वक पूरे होने की सराहना की है। उन्होंने कहा कि एक दशक बाद, हम एक ऐसी यात्रा के साक्षी हैं जिसने अनगिनत लोगों के जीवन को प्रभावित किया है और सशक्तिकरण के एक नए युग की शुरुआत की है। श्री मोदी ने कहा, “भारत ने 140 करोड़ भारतीयों के सामूहिक संकल्प से प्रेरित होकर डिजिटल भुगतान में कई प्रगति की है।”

MyGovIndia द्वारा X पर एक थ्रेड साझा करते हुए, प्रधानमंत्री ने लिखा:
“आज एक ऐतिहासिक दिन है क्योंकि हम #डिजिटलइंडिया के 10 वर्ष पूरे होने का जश्न मना रहे हैं! 

दस साल पहले, डिजिटल इंडिया की शुरुआत हमारे देश को डिजिटल रूप से सशक्त और तकनीकी रूप से उन्नत समाज में बदलने की पहल के रूप में हुई थी। 

एक दशक बाद, हम एक ऐसी यात्रा के साक्षी हैं जिसने अनगिनत लोगों के जीवन को प्रभावित किया है और सशक्तिकरण के एक नए युग की शुरुआत की है। भारत ने 140 करोड़ भारतीयों के सामूहिक संकल्प से प्रेरित होकर डिजिटल भुगतान में कई प्रगति की है। स्वास्थ्य और शिक्षा जैसे क्षेत्रों को भी इस पहल से लाभ हुआ है। 

यह सूत्र परिवर्तन और उसके पैमाने की एक झलक प्रस्तुत करता है!”

***

Share News Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!