ANN Hindi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने ईटी नाउ ग्लोबल बिजनेस समिट 2026 की झलकियां साझा कीं

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने नई दिल्ली में आयोजित ईटी नाउ ग्लोबल बिजनेस समिट 2026 की झलकियां साझा कीं। प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर ग्लोबल बिजनेस समिट में उपस्थित सभी लोगों को शुभकामनाएं दीं और ‘अव्यवस्था का दशक, परिवर्तन की शताब्दी’ विषय पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि 21वीं शताब्दी के पिछले दशक में अभूतपूर्व व्यवधान देखने को मिले हैं जिनमें वैश्विक महामारी, विभिन्न क्षेत्रों में तनाव और युद्ध, और आपूर्ति श्रृंखला में व्यवधान शामिल हैं जिन्होंने विश्‍व में अनेक क्षेत्रों में अस्थिरता उत्‍पन्‍न की। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि संकट ही किसी राष्ट्र की वास्तविक शक्ति को उजागर करते हैं और इस बात पर गर्व व्यक्त किया कि इन व्यवधानों के बावजूद भारत का यह दशक उल्लेखनीय विकास, उत्कृष्ट प्रदर्शन और लोकतंत्र के सुदृढ़ीकरण से चिह्नित रहा है। उन्होंने विश्वास व्‍यक्‍त किया कि भारत वैश्विक विकास को गति देगा और विश्व अर्थव्यवस्था के नए इंजन के रूप में उभरेगा।

श्री मोदी ने एक्स पर पोस्ट की एक श्रृंखला में कहा;

“अनेक बाधाओं के बावजूद यह दशक भारत के लिए अभूतपूर्व विकास का दशक रहा है जो मजबूत प्रदर्शन और हमारे लोकतंत्र को मजबूत करने वाले प्रयासों से चिह्नित है।”

Share News Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!