ANN Hindi

सभी के लिए एआई का विकास: भारत मंडपम में बहुभाषी ओपन-सोर्स एआई प्रोटोटाइप का प्रदर्शन

समावेशी और स्थानीय रूप से प्रासंगिक एआई प्रणाली विकसित करने के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को दर्शाते हुए, 20 फरवरी को भारत मंडपम में सभी के लिए एआई का विकास: व्यक्तिगतस्थानीयबहुभाषी एआई विषय” शीर्षक से एक सत्र आयोजित किया गया था।

इस सत्र में डिजिटल इंडिया भाषिणी डिवीजनकरंट एआई और कल्पा इम्पैक्ट के सहयोग से विकसित किए गए अपनी तरह के पहले ओपन-सोर्स हैंडहेल्ड बहुभाषी एआई प्रोटोटाइप का लाइव प्रदर्शन किया गया। यह कॉम्पैक्ट, वॉयस-फर्स्ट डिवाइस गोपनीयता बनाए रखने वाला और स्थानीय स्तर पर लगाया जाने वाला सिस्टम है जो कम या शून्य कनेक्टिविटी वाले वातावरण में भी काम कर सकता है। बहुभाषी इंटरैक्शन को सीधे डिवाइस पर प्रोसेस करके यह लगातार इंटरनेट पहुंच पर निर्भरता के बिना भाषाओं में वास्‍तविक समय में जानकारी प्रदान करने में सक्षम बनाता है।

यह प्रोटोटाइप समावेशी, सांस्कृतिक रूप से समृद्ध और भाषाई विविधता से भरपूर एआई सिस्टम बनाने के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। जनहित में सहायक तकनीक के रूप में डिज़ाइन किया गया यह उपकरण दिखाता है कि ओपन-सोर्स एआई हार्डवेयर सुरक्षित, सुलभ और वहनीय हो सकता है, विशेष रूप से ग्रामीण और कम विकसित क्षेत्रों के लिए। लाइव प्रदर्शन में बहुभाषी उपयोग के व्यावहारिक उदाहरणों और भारत के विविध भाषाई परिवेश में इसकी संभावित उपयोगिता को उजागर किया गया।

भाषिणी टीम ने इस प्रोटोटाइप को केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव को भी प्रस्तुत किया। श्री वैष्‍णव ने “सभी के लिए एआई” की परिकल्पना के अनुरूप समावेशी, बहुभाषी और स्थानीय स्तर पर उपयोग योग्य एआई समाधान विकसित करने के प्रयासों की सराहना की।

यह सहयोग एक रणनीतिक वैश्विक साझेदारी मॉडल का प्रतिनिधित्व करता है, जो भारत की डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना पहल और भाषाई एआई हिस्‍सेदारी को अंतरराष्ट्रीय ओपन हार्डवेयर नवाचार के साथ जोड़ता है। इस पहल के तहत, इंजीनियरिंग छात्रों और नवोदित पेशेवरों को ओपन-सोर्स प्रोटोटाइप पर आगे काम करने के लिए प्रोत्साहित करने हेतु एक वैश्विक नवाचार चुनौती की घोषणा की गई है जिससे भारत के नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र को और मजबूती मिलेगी।

इस सत्र में एआई की एकरूपता को रोकने और यह सुनिश्चित करने के महत्व पर भी जोर दिया गया कि उभरती हुई एआई प्रणालियाँ वैश्विक स्तर पर परस्पर संचालन योग्य रहते हुए भाषाई और सांस्कृतिक विविधता को संरक्षित करें।

यह पहल समावेशी, बहुभाषी और गोपनीयता बनाए रखने वाले एआई विकास में एक अग्रणी देश के रूप में भारत की स्थिति को मजबूत करती है और विश्व स्तर पर न्यायसंगत और जिम्मेदार एआई नवाचार के लिए एक बेहतर मॉडल प्रदान करती है।

Share News Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चीन का जियांग्सू प्रांत एआई औद्योगिक विकास को बढ़ावा दे रहा है, वहीं शी जिनपिंग ने प्रांत से नेतृत्व करने का आग्रह किया है।एक व्यक्ति 26 जुलाई, 2025 को शंघाई, चीन में आयोजित विश्व कृत्रिम बुद्धिमत्ता सम्मेलन में भाग लेने गया। रॉयटर्स/गो नाकामुरा/फाइल फोटो। लाइसेंसिंग अधिकार खरीदें।नया टैब खुलता है बीजिंग, 7 मार्च (रॉयटर्स) – चीन के पूर्वी आर्थिक महाशक्ति जियांग्सू के सरकारी अधिकारियों ने शनिवार को कृत्रिम बुद्धिमत्ता के बुनियादी ढांचे के विस्तार और विनिर्माण को उन्नत करने की योजनाओं पर प्रकाश डाला, राष्ट्रपति शी जिनपिंग द्वारा प्रांत से प्रौद्योगिकी संचालित विकास में अग्रणी भूमिका निभाने का आग्रह करने के बाद । जियांगसू चीन की दूसरी सबसे बड़ी प्रांतीय अर्थव्यवस्था है और इसके सबसे महत्वपूर्ण विनिर्माण और निर्यात केंद्रों में से एक है। रॉयटर्स ईरान ब्रीफिंग न्यूज़लेटर आपको ईरान युद्ध के नवीनतम घटनाक्रमों और विश्लेषणों से अवगत कराता है। यहां साइन अप करें । इस प्रांत ने 2025 में लगभग 14 ट्रिलियन युआन (2 ट्रिलियन डॉलर) का उत्पादन किया, जिससे इसकी अर्थव्यवस्था स्पेन जैसे देशों से बड़ी हो गई और पश्चिम के साथ बढ़ते भू-राजनीतिक और व्यापारिक तनाव के बीच विकास और औद्योगिक प्रतिस्पर्धा को बनाए रखने के लिए बीजिंग के प्रयासों में यह केंद्रीय भूमिका निभाती है। विज्ञापन · जारी रखने के लिए स्क्रॉल करें • जियांग्सू प्रांत के गवर्नर लियू शियाओताओ, जो चीन की राष्ट्रीय जन कांग्रेस में प्रांत के प्रतिनिधिमंडल के नेता हैं, ने शनिवार को कहा कि प्रांत में 1,500 से अधिक कृत्रिम बुद्धिमत्ता कंपनियां हैं और कंप्यूटिंग क्षमता में देश भर में दूसरे स्थान पर है, जिसमें 66 बड़े एआई मॉडल और 283 एल्गोरिदम नियामकों के साथ पंजीकृत हैं। • परिवहन क्षेत्र के अधिकारी वू योंगहोंग ने कहा कि जियांग्सू “एआई प्लस” परिवहन पहलों को और गहरा करेगा, और बुनियादी ढांचे के प्रबंधन और लॉजिस्टिक्स सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए एआई का उपयोग करते हुए लगभग 50 प्रायोगिक अनुप्रयोग विकसित करेगा। जियांग्सू के यांग्ज़ोऊ के मेयर झेंग हैताओ ने कहा कि एआई को पहले से ही स्थानीय विनिर्माण क्षेत्र में लागू किया जा रहा है, जिसमें ऑटोमोटिव कंपोनेंट्स और पर्यावरण उपकरण सहित विभिन्न क्षेत्रों में 186 स्मार्ट उत्पादन लाइनें स्थापित की गई हैं। विज्ञापन · जारी रखने के लिए स्क्रॉल करें • झेंग ने कहा कि यांग्ज़ोऊ कंपनियों को आकर्षित करने और स्थानीय एआई इकोसिस्टम बनाने के लिए कंप्यूटिंग सब्सिडी और एआई टैलेंट प्रोग्राम सहित कई प्रोत्साहन योजनाएँ शुरू कर रहा है। • राष्ट्रपति शी स्वयं जियांग्सू प्रतिनिधिमंडल के प्रतिनिधि हैं और नियमित रूप से इसकी चर्चाओं में भाग लेते हैं। गुरुवार को जियांग्सू के सांसदों से बात करते हुए, उन्होंने प्रांत से तकनीकी नवाचार द्वारा संचालित आर्थिक विकास के लिए बीजिंग द्वारा प्रयुक्त “नई गुणवत्तापूर्ण उत्पादक शक्तियों” के विकास में देश का नेतृत्व करने का आग्रह किया। • शी जिनपिंग की टिप्पणियों को गुरुवार को चीन की 15वीं पंचवर्षीय योजना में और भी बल मिला, जिसमें एआई का 50 से अधिक बार उल्लेख किया गया और इसमें चीन की अर्थव्यवस्था और समाज में इस तकनीक को समाहित करने के उद्देश्य से एक विस्तृत “एआई प्लस” कार्य योजना शामिल की गई। • चीन की राष्ट्रीय जन कांग्रेस में प्रांतीय और क्षेत्रीय प्रतिनिधिमंडलों से लगभग 3,000 प्रतिनिधि भाग लेते हैं, जिनमें अधिकारी, कार्यपालिका, शिक्षाविद और श्रमिक शामिल होते हैं। ये प्रतिनिधि बीजिंग में वार्षिक संसदीय सत्र के दौरान कानून और नीतिगत प्राथमिकताओं पर चर्चा करते हैं और उन्हें पारित करते हैं।

Read More »
error: Content is protected !!

More Interesting News