ANN Hindi

प्रधानमंत्री ने ‘सदैव अटल’ में श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी को श्रद्धांजलि अर्पित की

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने आज पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती पर उनके स्मारक स्थल ‘सदैव अटल’ पर श्रद्धांजलि अर्पित की। श्री मोदी ने कहा कि अटल जी का जीवन जनसेवा और राष्ट्रसेवा के लिए समर्पित था और वे देशवासियों को सदा प्रेरित करते रहेंगे।

प्रधानमंत्री ने X पर पोस्ट किया:

“पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती पर आज दिल्ली में उनके स्मृति स्थल ‘सदैव अटल’ जाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने का सौभाग्य मिला। जनसेवा और राष्ट्रसेवा को समर्पित उनका जीवन देशवासियों को हमेशा प्रेरित करता रहेगा।”

 

Share News Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!