The New Version is Coming Very Soon
The New Version is Coming Very Soon
The New Version is Coming Very Soon
The New Version is Coming Very Soon

ANN Hindi

आईएनएस मैसूर ने मलेशिया के लुमुट में आयोजित अभ्यास समुद्र लक्ष्मण के चौथे संस्करण में भाग लिया

भारतीय नौसेना की परिचालन तैनाती के हिस्से के रूप मेंनौसेना के जहाज मैसूर ने 9 से 12 सितंबर 2026 तक मलेशिया के लुमुट में रॉयल मलेशियाई नौसेना के साथ अभ्यास समुद्र लक्ष्मण के चौथे संस्करण में भाग लिया।

इस अभ्यास ने भारतीय नौसेना और रॉयल मलेशियाई नौसेना को पेशेवर और परिचालन गतिविधियों के व्यापक दायरे में भाग लेने का अवसर प्रदान किया। बंदरगाह चरण में दोनों नौसेनाओं के बीच पेशेवर आदान-प्रदान और बातचीत हुई , जिससे अनुभवों को साझा करने और आपसी समझ को बढ़ावा देने में मदद मिली।

आईएनएस मैसूर ने समुद्री परिचालन चरण में रॉयल मलेशियाई नौसेना के जहाजों केडी लेकिर और केडी गगाह समुदेरा के साथ अभ्यास किया। इस अभ्यास में भाग लेने वाले जहाजों ने समन्वित समुद्री अभ्यास किए, जिससे उन्हें अंतर-संचालनीयता और परिचालन समन्वय को बढ़ावा देने तथा एक साथ प्रभावी ढंग से काम करने की क्षमता को मजबूत करने का अवसर मिला।

इस अभ्यास की सफलता भारत और मलेशिया के बीच बढ़ते नौसैनिक सहयोग को दर्शाती है। यह दोनों नौसैनिक बलों के बीच बेहतर परिचालन समझ विकसित करने में निरंतर पेशेवर जुड़ाव और व्यावहारिक सहयोग के महत्व को भी उजागर करती है।

समुद्र लक्ष्मण अभ्यास भारत-मलेशिया समुद्री साझेदारी के विस्तार में एक और महत्वपूर्ण कदम है । 1 जुलाई 2026 को आयोजित 12वीं भारत-मलेशिया उप-समिति बैठक सहित हाल ही में हुए द्विपक्षीय समन्वय को आगे बढ़ाते हुए, इस अभ्यास ने दोनों नौसेनाओं के बीच सहयोग की नींव को और मजबूत किया है।

Share News Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!