banner
Friday, October 9, 2026
Home Indiaएनएचआरसी, भारत ने हरियाणा के पलवल में अपने घर के पास एक खुले मैनहोल में गिरने से चार साल की बच्ची की मौत की कथित घटना का स्वत: संज्ञान लिया

एनएचआरसी, भारत ने हरियाणा के पलवल में अपने घर के पास एक खुले मैनहोल में गिरने से चार साल की बच्ची की मौत की कथित घटना का स्वत: संज्ञान लिया

by admin
0 comments

उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक, पलवल को नोटिस जारी कर दो सप्ताह के भीतर मामले पर विस्तृत रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी), भारत ने एक मीडिया रिपोर्ट का स्वत: संज्ञान लिया है कि 14 सितंबर, 2026 को हरियाणा के पलवल में अपने घर के पास खेलते समय एक खुले मैनहोल में गिरने से चार साल की बच्ची की मौत हो गई। कथित तौर पर स्थानीय निवासियों द्वारा संबंधित अधिकारियों से कई शिकायतों के बावजूद, मैनहोल खुला रहा।

आयोग ने कहा है कि मीडिया रिपोर्ट की सामग्री, यदि सच है, तो यह मानवाधिकारों के उल्लंघन का गंभीर मामला है। इसलिए, उसने उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक, पलवल को नोटिस जारी करके दो सप्ताह के भीतर मामले पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। रिपोर्ट में जांच की स्थिति और मृतका के परिजनों को भुगतान किया गया मुआवजा, यदि कोई हो, शामिल होना अपेक्षित है।

16 सितंबर, 2026 को की गई मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पीड़ित लड़की के परिवार और स्थानीय निवासियों ने उसे खुले मैनहोल के अंदर पाया और उसे गंभीर हालत में जिला सिविल अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

You may also like

Leave a Comment