banner
Wednesday, November 25, 2026
Home Governmentप्रधानमंत्री ने सेना दिवस पर भारतीय सेना के अटूट साहस को सलाम किया

प्रधानमंत्री ने सेना दिवस पर भारतीय सेना के अटूट साहस को सलाम किया

by admin
0 comments

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज सेना दिवस पर भारतीय सेना के अदम्य साहस को सलाम किया। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा कि भारतीय सेना दृढ़ संकल्प, व्यावसायिकता और समर्पण की प्रतीक है। श्री मोदी ने कहा, “हमारी सरकार सशस्त्र बलों और उनके परिवारों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। पिछले कुछ वर्षों में हमने कई सुधार किए हैं और आधुनिकीकरण पर ध्यान केंद्रित किया है।”

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया:

“आज सेना दिवस पर हम भारतीय सेना के अटूट साहस को सलाम करते हैं, जो हमारे देश की सुरक्षा के प्रहरी के रूप में खड़ी है। हम उन बहादुरों के बलिदान को भी याद करते हैं जो हर दिन करोड़ों भारतीयों की सुरक्षा सुनिश्चित करते हैं।”

 

banner

 

“भारतीय सेना दृढ़ संकल्प, व्यावसायिकता और समर्पण की प्रतीक है। हमारी सीमाओं की सुरक्षा के अलावा, हमारी सेना ने प्राकृतिक आपदाओं के दौरान मानवीय सहायता प्रदान करने में भी अपनी छाप छोड़ी है।”

 

 

“हमारी सरकार सशस्त्र बलों और उनके परिवारों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। पिछले कुछ वर्षों में हमने कई सुधार किए हैं और आधुनिकीकरण पर ध्यान केंद्रित किया है। यह आने वाले समय में भी जारी रहेगा।”

 

 

 

एमजेपीएस/वीजे

You may also like

Leave a Comment