banner
Saturday, October 10, 2026
Home Governmentवैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद ने माय भारत पोर्टल पर ‘सीएसआईआर साइंस क्विज़’ का आयोजन किया।

वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद ने माय भारत पोर्टल पर ‘सीएसआईआर साइंस क्विज़’ का आयोजन किया।

by admin
0 comments

विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अंतर्गत आने वाली वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) ने युवा मामले एवं खेल मंत्रालय के युवा मामले विभाग के सहयोग से सीएसआईआर के 85 वें स्थापना दिवस समारोह के अंतर्गत आयोजित गतिविधियों के हिस्से के रूप में माय भारत (मेरा युवा भारत) पोर्टल पर सीएसआईआर विज्ञान और नवाचार प्रश्नोत्तरी (सीएसआईआर साइक्विज) का शुभारंभ किया है।

यह प्रश्नोत्तरी 20 से 26 सितंबर 2026 तक आयोजित की जा रही है और सभी भारतीय नागरिकों के लिए खुली है। प्रश्नोत्तरी में बहुविकल्पीय प्रश्न शामिल हैं और इनमें सीएसआईआर की वैज्ञानिक उपलब्धियों, प्रौद्योगिकियों, नवाचारों, संस्थानों और समाज एवं राष्ट्र के प्रति योगदान पर आधारित प्रश्न पूछे जाएंगे।

ये प्रश्न सीएसआईआर के कार्य के विविध क्षेत्रों को कवर करते हैं, जिनमें स्वास्थ्य सेवा, कृषि, पर्यावरण, अवसंरचना, ऊर्जा, एयरोस्पेस, जैव प्रौद्योगिकी और रणनीतिक प्रौद्योगिकियां शामिल हैं, और उन तरीकों को उजागर करते हैं जिनसे सीएसआईआर अनुसंधान को समाज और उद्योग के लिए समाधानों में परिवर्तित किया जा रहा है।

इस पहल का उद्देश्य विशेषकर युवाओं में वैज्ञानिक जागरूकता, जिज्ञासा और विज्ञान के प्रति सार्वजनिक सहभागिता को बढ़ावा देना है, साथ ही भारत के प्रमुख अनुसंधान प्रयोगशालाओं के नेटवर्क के बारे में जानने के लिए एक संवादात्मक मंच प्रदान करना है। यह प्रतिभागियों को सीएसआईआर की वैज्ञानिक उपलब्धियों, प्रौद्योगिकियों, नवाचारों और राष्ट्र निर्माण में योगदान के बारे में जानने का एक आकर्षक अवसर प्रदान करता है।

banner

इस पहल के तहत, प्रतिभागियों के पास अपनी रुचि के सीएसआईआर प्रयोगशाला में एक दिवसीय यात्रा जीतने का एक रोमांचक अवसर भी है, जो उन्हें देश के वैज्ञानिक अनुसंधान और नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र का प्रत्यक्ष अनुभव प्रदान करता है।

सीएसआईआर साइक्विज श्रृंखला सितंबर सत्र के बाद भी जारी रहेगी, और आने वाले महीनों में माय भारत पोर्टल पर और भी क्विज सत्र आयोजित किए जाएंगे, जिनमें सीएसआईआर के अनुसंधान, नवाचारों और उपलब्धियों के विभिन्न पहलुओं को शामिल किया जाएगा।

यह पहल नागरिकों को अन्वेषण करने, सीखने, प्रतिस्पर्धा करने और जीतने के लिए आमंत्रित करती है और विज्ञान और नवाचार को समाज के करीब लाने की सीएसआईआर की निरंतर यात्रा का हिस्सा बनने के लिए प्रेरित करती है।

भाग लेने के लिए लिंक: https://mybharat.gov.in/quizzes/yuva/ 

You may also like

Leave a Comment