The New Version is Coming Very Soon
The New Version is Coming Very Soon
The New Version is Coming Very Soon
The New Version is Coming Very Soon

ANN Hindi

प्रकाशन विभाग को फेडरेशन ऑफ़ इंडियन पब्लिशर्स अवार्ड्स फॉर एक्सीलेंस इन बुक प्रोडक्शन 2026 में सात पुरस्कार मिले


‘भारत 2026’ को दूसरा और ‘धरती की सेहत’ को तीसरा पुरस्कार मिला

भारत 2026 (हिंदी) को संदर्भ पुस्तकें – हिंदी श्रेणी में द्वितीय पुरस्कार प्राप्त हुआ।

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के प्रकाशन विभाग को उत्कृष्ट प्रकाशन के लिए फेडरेशन ऑफ़ इंडियन पब्लिशर्स अवार्ड्स फॉर एक्सीलेंस इन बुक प्रोडक्शन 2026 में सात पुरस्कार मिले हैं। विभाग की हिंदी, अंग्रेजी और उर्दू में प्रकाशित पत्रिकाओं, पुस्तकों और संदर्भ प्रकाशनों को विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कृत किया गया है।

प्रकाशन विभाग के महानिदेशक डॉ. धीरज काकड़िया ने पुस्तकों और पत्रिकाओं के संपादकों को सम्मानित किया और सभी अधिकारियों तथा कर्मचारियों को बधाई दी।

डॉ. धीरज काकडिया ने कहा, “प्रकाशन विभाग को मिले यह सात पुरस्कार अधिकारियों और कर्मचारियों की मेहनत, समर्पण और उत्कृष्टता का प्रमाण हैं। यह सम्मान हमें विश्वसनीय और उपयोगी सामग्री प्रकाशित करने के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने कहा कि प्रकाशन विभाग हिंदी, अंग्रेजी और उर्दू में उत्कृष्ट पुस्तकों और पत्रिकाओं के माध्यम से पाठकों तक ज्ञान, साहित्य, संस्कृति और राष्ट्रीय विकास से संबंधित महत्वपूर्ण विचारों और दृष्टिकोणों को पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।”

डॉ. धीरज काकडिया ने कहा कि विभाग द्वारा प्रकाशित पुस्तकें और पत्रिकाएं राष्ट्रीय विकास, ज्ञान और विज्ञान, साहित्य, संस्कृति, कला और समकालीन मुद्दों से संबंधित विविध और मूल्यवान सामग्री को पाठकों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

इन सात पुरस्कारों में चार द्वितीय पुरस्कार और तीन तृतीय पुरस्कार शामिल हैं। यह उपलब्धि प्रकाशन विभाग की प्रकाशन उत्कृष्टता, संपादकीय गुणवत्ता और विषयवस्तु की विविधता के प्रति निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

द्वितीय पुरस्कार प्राप्त करने वाले प्रकाशन

  • भारत 2026 (हिंदी) क संदर्भ पुस्तकों को – हिंदी श्रेणी में द्वितीय पुरस्कार मिला।
  • विंग्स टू अवर होप्स – वॉल्यूम 2 ​​को जनरल एंड ट्रेड बुक्स – अंग्रेजी श्रेणी में द्वितीय पुरस्कार मिला।
  • ‘विकसित भारत@2047’ विषय पर आधारित योजना – जुलाई 2026 (हिंदी) को पत्रिकाओं और गृह पत्रिकाओं – हिंदी श्रेणी में द्वितीय पुरस्कार प्राप्त हुआ।
  • कुरुक्षेत्र – 1952 से प्रकाशित होने वाली ग्रामीण विकास मासिक पत्रिका को पत्रिकाओं और गृह पत्रिकाओं – अंग्रेजी श्रेणी में द्वितीय पुरस्कार मिला।

तृतीय पुरस्कार प्राप्त करने वाले प्रकाशन

  • धरती की सेहत को बाल साहित्य (सामान्य रुचि) (0-10 वर्ष) – हिंदी श्रेणी में तीसरा पुरस्कार मिला।
  • रंगोली रूप सुर ले की को कला और कॉफी टेबल बुक्स – हिंदी श्रेणी में तीसरा पुरस्कार मिला।
  • आजकल उर्दू – जुलाई 2026 को जर्नल्स एंड हाउस मैगजीन्स, इंडियन लैंग्वेजेज (उर्दू) श्रेणी में तीसरा पुरस्कार प्राप्त हुआ।

ये पुरस्कार प्रकाशन विभाग की विश्वसनीय, ज्ञानवर्धक और सांस्कृतिक रूप से समृद्ध सामग्री के प्रकाशन और प्रसार में भूमिका को और मजबूत करते हैं। यह पुरस्कार विभाग को प्रामाणिक और जनहितकारी सामग्री के साथ पुस्तकें, पत्रिकाएँ और संदर्भ प्रकाशन पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रोत्साहित करेगी।

 

भारत 2026 (हिंदी) को संदर्भ पुस्तकें – हिंदी श्रेणी में द्वितीय पुरस्कार प्राप्त हुआ।

विंग्स टू अवर होप्स – वॉल्यूम 2 ​​को जनरल एंड ट्रेड बुक्स –अंग्रेजी श्रेणी में द्वितीय पुरस्कार मिला।

‘विकसित भारत@2047’ विषय पर आधारित योजना हिंदी – जुलाई 2026 को पत्रिकाओं और गृह पत्रिकाओं – हिंदी श्रेणी में द्वितीय पुरस्कार प्राप्त हुआ।

कुरुक्षेत्र – 1952 से प्रकाशित होने वाली ग्रामीण विकास मासिक पत्रिका को पत्रिकाओं और गृह पत्रिकाओं – अंग्रेजी श्रेणी में द्वितीय पुरस्कार प्राप्त हुआ।

धरती की सेहत को बाल साहित्य (सामान्य रुचि) (0-10 वर्ष) – हिंदी श्रेणी में तीसरा पुरस्कार मिला।

रंगोली रूप सुर ले की को कला और कॉफी टेबल बुक्स – हिंदी श्रेणी में तीसरा पुरस्कार मिला।

“आजकल उर्दू – जुलाई 2026 को जर्नल्स एंड हाउस मैगजीन्स, इंडियन लैंग्वेजेज (उर्दू) श्रेणी में तीसरा पुरस्कार प्राप्त हुआ।”

फेडरेशन ऑफ इंडियन पब्लिशर्स (एफआईपी) के बारे में

फेडरेशन ऑफ इंडियन पब्लिशर्स अंग्रेजी, हिंदी और अन्य क्षेत्रीय भाषाओं के प्रकाशकों का प्रतिनिधि निकाय है। पूरे देश में इसके सदस्य प्रकाशन उद्योग के 80 प्रतिशत से अधिक का प्रतिनिधित्व करते हैं। देश के सभी प्रमुख प्रकाशक इसके प्रत्यक्ष सदस्य हैं, जबकि अन्य प्रकाशक विभिन्न स्थानीय संघों के माध्यम से इसका प्रतिनिधित्व करते हैं

Share News Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!