banner
Saturday, October 10, 2026
Home Governmentप्रधानमंत्री ने महिला स्कीट टीम स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर परिनाज धालीवाल, माहेश्वरी चौहान और रायजा ढिल्लों को बधाई दी।

प्रधानमंत्री ने महिला स्कीट टीम स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर परिनाज धालीवाल, माहेश्वरी चौहान और रायजा ढिल्लों को बधाई दी।

by admin
0 comments

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने आज महिला स्कीट टीम स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर परिनाज धालीवाल, माहेश्वरी चौहान और रायजा ढिल्लों को बधाई दी।

प्रधानमंत्री ने कहा कि उनके एकाग्रचित्त, सटीक प्रदर्शन और टीम वर्क ने भारतीय खेलों के लिए एक और गौरवपूर्ण क्षण लाया है। उन्होंने उनके आगामी प्रयासों के लिए उन्हें शुभकामनाएं भी दीं।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने X पर एक पोस्ट में साझा किया:

“महिला स्कीट टीम स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर परिनाज धालीवाल, माहेश्वरी चौहान और रायजा ढिल्लों को हार्दिक बधाई।”

banner

उनके दृढ़ संकल्प, सटीकता और टीम वर्क ने भारतीय खेलों के लिए एक और गौरवपूर्ण क्षण लाया है। उनके आगामी प्रयासों के लिए शुभकामनाएं: प्रधानमंत्री @narendramodi

You may also like

Leave a Comment