banner
Saturday, October 10, 2026
Home Governmentप्रधानमंत्री ने वरिष्ठ परमाणु वैज्ञानिक डॉ. राजगोपाल चिदंबरम के निधन पर शोक व्यक्त किया

प्रधानमंत्री ने वरिष्ठ परमाणु वैज्ञानिक डॉ. राजगोपाल चिदंबरम के निधन पर शोक व्यक्त किया

by admin
0 comments

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने वरिष्ठ परमाणु वैज्ञानिक डॉ. राजगोपाला चिदंबरम के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। श्री मोदी ने कहा कि डॉ. राजगोपाला चिदंबरम भारत के परमाणु कार्यक्रम के प्रमुख वास्तुकारों में से एक थे और उन्होंने भारत की वैज्ञानिक और सामरिक क्षमताओं को मजबूत करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया;

“डॉ. राजगोपाला चिदंबरम के निधन से बहुत दुख हुआ। वे भारत के परमाणु कार्यक्रम के प्रमुख वास्तुकारों में से एक थे और उन्होंने भारत की वैज्ञानिक और सामरिक क्षमताओं को मजबूत करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्हें पूरा देश कृतज्ञता के साथ याद करेगा और उनके प्रयास आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करेंगे।”

 

banner

 

 

एमजेपीएस/एसटी

You may also like

Leave a Comment