The New Version is Coming Very Soon
The New Version is Coming Very Soon
The New Version is Coming Very Soon
The New Version is Coming Very Soon

ANN Hindi

गृह मंत्रालय के राजभाषा विभाग का वर्ष 2025-26 के लिए 300 से कम कर्मियों वाले मंत्रालयों/विभागों की श्रेणी में प्रशासनिक सुधार एवं लोक शिकायत विभाग को राजभाषा उत्कृष्टता सम्मान प्रदान किया जाएगा

प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग, नई दिल्ली को, राजभाषा के कार्यान्वयन के क्षेत्र में, उत्कृष्ट कार्य करने एवं सतत श्रेष्ठ प्रदर्शन हेतु, वर्ष 2025-26 के लिए, राजभाषा विभाग, गृह मंत्रालय द्वारा “राजभाषा उत्कृष्टता सम्मान” के लिए चयनित किया गया है।

गौरतलब है कि प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग, नई दिल्ली को वर्ष, 2023-24 और वर्ष 2024-25 के संबंध में लगातार दो बार, राजभाषा विभाग द्वारा राजभाषा कीर्ति पुरस्कार (प्रथम) से सम्मानित किया गया है।

प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग, नई दिल्ली को, इस वर्ष भी राजभाषा के कार्यान्वयन में, श्रेष्ठ कार्य प्रदर्शन हेतु, प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है।

नियमानुसार, जिस मंत्रालय/विभाग को, लगातार दो बार प्रथम पुरस्कार प्राप्त होता है, उसे अगले वर्ष पुरस्कार नहीं दिया जाता है।

तथापि, प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग, नई दिल्ली द्वारा कई वर्षों से, निरंतर, राजभाषा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य किया जा रहा है। अतः राजभाषा हिंदी के कार्यान्वयन में, सतत उत्कृष्ट प्रदर्शन बनाए रखने हेतु, विभाग को, इस विशेष “राजभाषा उत्कृष्टता सम्मान”, के लिए चयनित किया गया है।

विभाग को यह “राजभाषा उत्कृष्टता सम्मान” हिंदी दिवस के अवसर पर, दिनांक 14 सितंबर 2026 को, नवी मुंबई में आयोजित किए जाने वाले हिंदी दिवस समारोह के दौरान प्रदान किया जाएगा।

Share News Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

गृह मंत्रालय के राजभाषा विभाग का वर्ष 2025-26 के लिए 300 से कम कर्मियों वाले मंत्रालयों/विभागों की श्रेणी में प्रशासनिक सुधार एवं लोक शिकायत विभाग को राजभाषा उत्कृष्टता सम्मान प्रदान किया जाएगा

Read More »

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने महाराष्ट्र के अमरावती स्थित जिला महिला अस्पताल की नवजात शिशु देखभाल इकाई में लगी आग में तीन नवजात शिशुओं की मृत्यु और चार अन्य के घायल होने की घटना का स्वतः संज्ञान लिया

Read More »
error: Content is protected !!