ANN Hindi

श्रीमती सावित्री ठाकुर ने आज फिक्की में नेताजी सुभाष चंद्र बोस आईएनए ट्रस्ट कार्यक्रम को संबोधित किया

महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने   आज नई दिल्ली में रानी झांसी रेजिमेंट की 129 वीं स्थापना वर्षगांठ के उपलक्ष्य में फिक्की में नेताजी सुभाष चंद्र बोस आईएनए ट्रस्ट द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित किया।

नेताजी ने आज़ादी की लड़ाई में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए आज़ाद हिंद फ़ौज (भारतीय राष्ट्रीय सेना) के एक अंग के रूप में रानी झाँसी रेजिमेंट की स्थापना की—जो उस दौर के लिए एक साहसिक और अग्रणी कदम था। इस रेजिमेंट की बहादुर महिलाओं ने ब्रिटिश औपनिवेशिक शासन का सामना करने में अपने पुरुष समकक्षों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम किया।

इस कार्यक्रम में दिल्ली सरकार के महिला एवं बाल विकास विभाग की सचिव डॉ. रश्मि सिंह, विधायक श्रीमती शिखा राय, भारतीय सशस्त्र बलों के अधिकारी, आईएनए के नायकों के परिवार के सदस्य, फिक्की के वरिष्ठ सलाहकार श्री मनब मजूमदार और ब्रिगेडियर आरएस चिकारा की गरिमामयी उपस्थिति रही।

Share News Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!