ANN Hindi

केंद्रीय गृह मंत्री एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने सिख धर्म के नौवें गुरु, ‘हिंद की चादर’, गुरु तेग बहादुर जी को उनके 350वें शहीदी दिवस पर श्रद्धांजलि एवं सम्मान अर्पित किया

केंद्रीय गृह मंत्री एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने सिख धर्म के नौवें गुरु, ‘हिंदी की चादर’, गुरु तेग बहादुर जी को उनके 350 वें शहीदी दिवस पर श्रद्धांजलि एवं सम्मान अर्पित किया।

‘एक्स’ पर एक पोस्ट में, श्री अमित शाह ने कहा, सिख धर्म के नौवें गुरु, ‘हिंद की चादर’, गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस पर, मैं उन्हें नमन करता हूं और उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा, “गुरु तेग बहादुर जी ने अपने एक ही जीवनकाल में गहन साधना की, पवित्र प्रवचन दिए और क्रूर आक्रांताओं से हमारी संस्कृति और आस्था की रक्षा की। उन्होंने कश्मीरी पंडितों के लिए युद्ध लड़ा, अत्याचारी मुगलों को चुनौती दी और धर्म की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व बलिदान कर दिया। वीरता, संयम, निस्वार्थता और भक्ति से परिपूर्ण गुरु साहिब जी के बलिदान की गाथा को याद करके आज भी हृदय गौरव से भर जाता है और राष्ट्र रक्षा का नया संकल्प जागृत होता है।”

*****

आरके/पीआर/पीएस

Share News Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!