स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने आज यहां निर्माण भवन में भारत के संविधान की प्रस्तावना को सामूहिक रूप से पढ़कर भारत के संविधान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की।
केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव श्रीमती पुण्य सलिला श्रीवास्तव के नेतृत्व में, मंत्रालय के अधिकारियों ने संविधान दिवस मनाया और भारतीय संविधान के निर्माताओं तथा न्याय, समानता, स्वतंत्रता और बंधुत्व के उसके स्थायी मूल्यों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने जीवन के सभी क्षेत्रों में इन मार्गदर्शक सिद्धांतों को बनाए रखने की अपनी प्रतिबद्धता भी दोहराई।









