ANN Hindi

प्रौद्योगिकी केंद्र प्रणाली कार्यक्रम (टीसीएसपी) के अंतर्गत 9 अतिरिक्त प्रौद्योगिकी केंद्र स्थापित किए गए

सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) को तकनीकी एवं कौशल विकास सहायता प्रदान करने के लिए, मौजूदा 18 प्रौद्योगिकी केंद्रों के अतिरिक्त, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय द्वारा प्रौद्योगिकी केंद्र प्रणाली कार्यक्रम (टीसीएसपी) के अंतर्गत 9 नए प्रौद्योगिकी केंद्र स्थापित किए गए हैं। टीसीएसपी के अंतर्गत प्रौद्योगिकी केंद्रों की स्थापना एवं संचालन हेतु वित्तीय वर्ष 2025-26 में 200.00 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। टीसीएसपी के अंतर्गत स्थापित नए प्रौद्योगिकी केंद्रों और मौजूदा 18 प्रौद्योगिकी केंद्रों ने वर्ष 2024-25 में एमएसएमई उद्यमियों और कर्मचारियों सहित 3.28 लाख से अधिक प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षित किया है।

प्रौद्योगिकी केंद्रों ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई), रोबोटिक्स और इंटरनेट ऑफ थिंग्स (आईओटी) जैसी उन्नत तकनीकों में विशिष्ट कौशल विकास कार्यक्रम आयोजित किए हैं। इसके अलावा, एमएसएमई कौशल विकास कार्यक्रमों में उन्नत तकनीकों को शामिल करने के लिए एआई, रोबोटिक्स और आईओटी मॉड्यूल को नियमित दीर्घकालिक और अल्पकालिक प्रशिक्षण कार्यक्रमों में शामिल किया गया है।

यह जानकारी सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम राज्य मंत्री (सुश्री शोभा करंदलाजे) ने लोकसभा में एक लिखित उत्तर में दी।

Share News Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!