नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (एनआईएफटी) ने फैशन डिजाइन, मैनेजमेंट और टेक्नोलॉजी के विभिन्न स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में 2026-27 बैच के लिए प्रवेश परीक्षा की प्रक्रिया शुरू कर दी है। फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 6 जनवरी 2026 है (विलंब शुल्क के साथ 7 से 10 जनवरी 2026 तक ) और परीक्षा की तिथि 8 फरवरी 2026 है । सीबीटी और पेन-पेपर आधारित अखिल भारतीय प्रवेश परीक्षा का आयोजन राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) द्वारा देश भर के 100 से अधिक शहरों में किया जाएगा।
2026-27 बैच के लिए, ओपन, ओबीसी (एनसीएल) और ओपन-ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए शुल्क 3,000 रुपये से घटाकर 2,000 रुपये कर दिया गया था और एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के लिए शुल्क 1,500 रुपये से घटाकर 500 रुपये कर दिया गया था।









