प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने दोहा में आयोजित फिडे विश्व रैपिड शतरंज चैंपियनशिप के ओपन वर्ग में कांस्य पदक जीतने पर अर्जुन एरिगैसी को बधाई दी है। श्री मोदी ने कहा, “उनका दृढ़ संकल्प सराहनीय है। उनके भविष्य के प्रयासों के लिए उन्हें शुभकामनाएं।”
प्रधानमंत्री ने X पर पोस्ट किया:
दोहा में आयोजित फिडे विश्व रैपिड शतरंज चैंपियनशिप के ओपन सेक्शन में कांस्य पदक जीतने पर अर्जुन एरिगैसी पर गर्व है। उनका दृढ़ संकल्प सराहनीय है। उनके भविष्य के प्रयासों के लिए उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं।
@ArjunErigaisi








