ANN Hindi

प्रधानमंत्री ने इंडिया एआई इम्पैक्ट एक्सपो 2026 के उद्घाटन समारोह की मुख्य बातें साझा कीं

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज इंडिया एआई इम्पैक्ट एक्सपो 2026 को नए विचारों, नवाचार और इरादों का एक सशक्त संगम बताया।

उद्घाटन समारोह की मुख्य बातें साझा करते हुए श्री मोदी ने कहा कि इस एक्सपो ने पूरी दुनिया के हित में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के भविष्य को आकार देने में भारतीय प्रतिभा की असाधारण क्षमता को उजागर किया है।

इन सबसे बढ़कर, इस आयोजन ने मानव प्रगति के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का जिम्मेदारीपूर्वक, समावेशी रूप से और बड़े पैमाने पर उपयोग करने के प्रति भारत की प्रतिबद्धता की पुष्टि की है।

एक्स पर एक पोस्ट में श्री मोदी ने कहा:

“इंडिया एआई इम्पैक्ट एक्सपो 2026 नए विचारों, नवाचार और इरादों का एक सशक्त संगम था।

इसने पूरी दुनिया के हित में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के भविष्य को आकार देने में भारतीय प्रतिभा की असाधारण क्षमता को प्रदर्शित किया।

सबसे अहम बात यह है कि इसने मानव प्रगति के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का जिम्मेदारीपूर्वक, समावेशी रूप से और व्यापक स्तर पर उपयोग करने की हमारी प्रतिबद्धता की पुष्टि की। ये हैं एक्सपो की मुख्य बातें…”

Share News Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भारत के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग (एनएचआरसी) ने उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर जिले के नोएडा स्थित एक आवासीय सोसायटी में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट के अंदर जहरीली गैसें सूंघने से दो लोगों की मौत का स्वतः संज्ञान लिया है।

Read More »

भारत के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग (एनएचआरसी) ने असम के कछार जिले में एक धातु प्रसंस्करण कारखाने में हुए विस्फोट में चार श्रमिकों की मौत और दो अन्य के गंभीर रूप से घायल होने की घटना का स्वतः संज्ञान लिया है।

Read More »

प्रशासनिक सुधार एवं लोक शिकायत विभाग (डीएआरपीजी) ने राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के लिए केंद्रीकृत लोक शिकायत निवारण एवं निगरानी प्रणाली (सीपीग्राम) पर जून 2026 के लिए 47वीं रिपोर्ट जारी की।

Read More »
error: Content is protected !!