ANN Hindi

लोकायन 26 – आईएनएस पोत सुदर्शनी, अमरीका के बोस्टन में आयोजित ग्रैंड परेड ऑफ सेल्स में भाग लिया

 

भारतीय नौसेना का नौकायन प्रशिक्षण पोत आईएनएस सुदर्शनी, न्यूयॉर्क में आयोजित सेल4थ 250 समारोह में सफल भागीदारी के बाद 12 जुलाई, 2026 को बोस्टन पहुंचा। पोत ने सेल बोस्टन 2026 के शुभारंभ के उपलक्ष्य में आयोजित ग्रैंड परेड ऑफ सेल्स में भाग लिया।

बोस्टन में भारत के महावाणिज्यदूत श्री रघुराम शास्त्री ने ग्रैंड परेड ऑफ सेल्स में भाग लिया तथा बोस्टन में पोत के औपचारिक प्रवेश के लिए आईएनएस सुदर्शनी पर सवार हुए। भारतीय तिरंगे को शान से लहराते हुए आईएनएस सुदर्शनी कैसल द्वीप और सीपोर्ट डिस्‍ट्र‍िक्‍ट सहित प्रमुख स्थलों से गुजरी और अंत में बोस्टन फिश पियर पर आकर रुकी।

20 से अधिक देशों के 60 से अधिक विशाल जहाजों के अंतरराष्ट्रीय बेड़े में शामिल होकर आईएनएस सुदर्शनी अपने चल रहे लोकायन 2026 समुद्री अभियान के दौरान सद्भावना के समुद्री राजदूत के रूप में भारत का प्रतिनिधित्व कर रही है। समुद्री कूटनीति, अंतरराष्ट्रीय सद्भावना और सांस्कृतिक आदान-प्रदान के प्रति भारतीय नौसेना की प्रतिबद्धता को सुदृढ़ करते हुए यह पोत 12 से 15, जुलाई 2026 तक आगंतुकों के लिए खुला रहेगा।

नॉरफ़ॉक, बाल्टीमोर और न्यूयॉर्क में सफल पोर्ट कॉल के बाद आईएनएस सुदर्शनी की सेल बोस्टन 2026 में भागीदारी भारत-अमरीका की बढ़ती समुद्री साझेदारी को और मजबूत करती है और वैश्विक मंच पर भारत की समृद्ध समुद्री विरासत को प्रदर्शित करती है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/Pics(1)(4)0VSA.jpeg

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/Pics(2)(2)OAW0.jpeg

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/Pics(3)(2)V61B.jpeg

Share News Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!