banner
Thursday, October 8, 2026
Home Governmentप्रधानमंत्री ने महिला भारोत्तोलन स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर मीराबाई चानू को बधाई दी।

प्रधानमंत्री ने महिला भारोत्तोलन स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर मीराबाई चानू को बधाई दी।

by admin
0 comments

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने आज महिला भारोत्तोलन स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर मीराबाई चानू को बधाई दी।

प्रधानमंत्री ने कहा कि उनका दृढ़ संकल्प और निरंतर प्रयास पूरे देश को प्रेरित करते हैं और भारत को उन पर गर्व है। उन्होंने उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं भी दीं।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने X पर एक पोस्ट में साझा किया:

“@mirabai_chanu के लिए एक विशेष रजत पदक!” 

banner

महिला भारोत्तोलन स्पर्धा में पदक जीतने पर उन्हें हार्दिक बधाई। उनका दृढ़ संकल्प और निरंतर प्रयास पूरे देश को प्रेरित करते रहेंगे। भारत को उन पर गर्व है। उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं: प्रधानमंत्री @narendramodi

You may also like

Leave a Comment