banner
Saturday, September 19, 2026
Home » सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय द्वारा विशेष अभियान 6.0 की प्रगति और तैयारी

सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय द्वारा विशेष अभियान 6.0 की प्रगति और तैयारी

by admin
0 comments

लंबित मामलों के निपटारे हेतु विशेष अभियान का आयोजन वर्ष 2021 से प्रतिवर्ष किया जा रहा है। इस अभियान की गति को बनाए रखने के लिए, सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (एमओएसपीआई) ने अपने संबद्ध, अधीनस्थ कार्यालयों और स्वायत्त निकाय के साथ मिलकर नवंबर 2025 से अगस्त 2026 के दौरान लंबित मामलों के निपटारे हेतु विशेष अभियान (एससीडीपीएम) के अंतर्गत महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल कीं। इस अभियान की मासिक निगरानी एससीडीपीएम पोर्टल के माध्यम से की गई। अभियान के परिणामस्वरूप निम्नलिखित उपलब्धियां प्राप्त हुईं:

  • 5617 फाइलों (भौतिक और ई-फाइल दोनों) की समीक्षा की गई
  • 467 भौतिक फाइलों की छंटाई
  • 4680 ई-फाइलों को बंद किया गया
  • देश भर में 61 स्वच्छता अभियान चलाए गए
  • सार्वजनिक शिकायतों का निपटारा: 426
  • सार्वजनिक शिकायतों और अपीलों का निपटारा: 65
  • स्क्रैप निपटारे से हुई: 34,105 रुपए
  • इसके अतिरिक्त, प्रधानमंत्री कार्यालय के संदर्भों संसदीय आश्वासनों और राज्य सरकार के संदर्भों के निपटारे पर विशेष ध्यान दिया गया।

भारत सरकार ने 2 से 31 अक्टूबर 2026 तक विशेष अभियान 6.0 की शुभाआत की है। यह अभियान क्षेत्रीय कार्यालयों में “ई-कचरे के प्रभावी संग्रहण, पृथक्करण और निपटान” पर केंद्रित होगा। अभियान को दो चरणों में आयोजित किया जा रहा है: तैयारी चरण (15-30 सितंबर 2026) और कार्यान्वयन चरण (2-31 अक्टूबर 2026)। इन चरणों में स्वच्छता को संस्थागत रूप देने और कार्यालयों में लंबित मामलों की पहचान करने पर जोर दिया गया है। इसमें प्रधानमंत्री कार्यालय, वीआईपी, राज्य सरकारों और संसद से प्राप्त लंबित संदर्भों की पहचान करना, निपटान की जाने वाले अतिरिक्त सामग्रियों की मात्रा का आकलन करना और उनके निपटारे की प्रक्रियाओं को अंतिम रूप देना, आगामी कार्यान्वयन चरण के लिए लक्ष्य निर्धारित करने हेतु पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय (एमओईएफसीसी) के दिशानिर्देशों के अनुसार ई-कचरे के प्रभावी संग्रहण और पृथक्करण की पहचान करना तथा अभिलेख और स्थान प्रबंधन विधियों को मजबूत करना शामिल है।

सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (एमओएसपीआई) पिछले वर्षों की उपलब्धियों को आगे बढ़ाते हुए अपने संबद्ध कार्यालय, अधीनस्थ कार्यालयों, जिनमें क्षेत्रीय कार्यालय और स्वायत्त निकाय शामिल हैं, के साथ मिलकर विशेष अभियान 6.0 को शुरू करने के लिए पूरी तरह से तैयार है और विशेष अभियान 6.0 में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रतिबद्ध है।

banner

You may also like

Leave a Comment