banner
Thursday, September 17, 2026
Home » इरेडा ने समझौता ज्ञापन निष्पादन में लगातार चौथे वर्ष ‘उत्कृष्ट’ रेटिंग प्राप्त की

इरेडा ने समझौता ज्ञापन निष्पादन में लगातार चौथे वर्ष ‘उत्कृष्ट’ रेटिंग प्राप्त की

by admin
0 comments

भारतीय अक्षय ऊर्जा विकास एजेंसी लिमिटेड (IREDA) ने वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय (MNRE) के साथ हस्ताक्षरित प्रदर्शन समझौता ज्ञापन के लिए 98.24 (पूर्णांक 98) के स्कोर के साथ ‘उत्कृष्ट’ रेटिंग प्राप्त की है। यह लगातार चौथा वर्ष है जब IREDA को ‘उत्कृष्ट’ रेटिंग मिली है, जो परिचालन उत्कृष्टता और कॉर्पोरेट प्रशासन के उच्चतम मानकों के प्रति इसकी अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

पिछले तीन वर्षों में, IREDA ने लगातार असाधारण परिणाम दिए हैं, वित्त वर्ष 2022-23 में 93.50, वित्त वर्ष 2021-22 में 96.54 और वित्त वर्ष 2020-21 में 96.93 के स्कोर के साथ ‘उत्कृष्ट’ रेटिंग प्राप्त की है। ये लगातार उपलब्धियाँ भारत के नवीकरणीय ऊर्जा लक्ष्यों को आगे बढ़ाने के लिए संगठन की प्रतिबद्धता को रेखांकित करती हैं।

इस उपलब्धि पर बोलते हुए, इरेडा के सीएमडी श्री प्रदीप कुमार दास ने कहा, “लगातार चौथे वर्ष ‘उत्कृष्ट’ रेटिंग प्राप्त करना इरेडा के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। यह हमारे कर्मचारियों के अथक प्रयासों, हमारे हितधारकों के अटूट विश्वास और भारत सरकार के मार्गदर्शन को दर्शाता है। मैं इस सफलता में योगदान देने वाले सभी लोगों का हार्दिक आभार व्यक्त करता हूँ। हम सब मिलकर भारत के हरित ऊर्जा परिवर्तन को गति देने और अपने देश के नवीकरणीय ऊर्जा लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

इरेडा के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक ने श्री प्रहलाद जोशी, माननीय केंद्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा, उपभोक्ता मामले तथा खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री; श्री श्रीपद नाइक, माननीय विद्युत एवं नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा राज्य मंत्री; श्री प्रशांत कुमार सिंह, सचिव, एमएनआरई; मंत्रालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों; तथा निदेशक मंडल के प्रति उनके समर्थन और अमूल्य मार्गदर्शन के लिए आभार व्यक्त किया।

banner

नवीन श्रीजीत

You may also like

Leave a Comment