banner
Friday, September 18, 2026
Home » प्रधानमंत्री ने प्रख्यात पार्श्व गायक श्री पी. जयचंद्रन के निधन पर शोक व्यक्त किया

प्रधानमंत्री ने प्रख्यात पार्श्व गायक श्री पी. जयचंद्रन के निधन पर शोक व्यक्त किया

by admin
0 comments

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने प्रख्यात पार्श्व गायक श्री पी. जयचंद्रन के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है और कहा है कि विभिन्न भाषाओं में उनकी भावपूर्ण प्रस्तुतियां आने वाली पीढ़ियों के दिलों को छूती रहेंगी।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया;

“श्री पी. जयचंद्रन जी को एक शानदार आवाज़ का वरदान प्राप्त था, जो भावनाओं की एक विस्तृत श्रृंखला को व्यक्त करती थी। विभिन्न भाषाओं में उनकी भावपूर्ण प्रस्तुतियाँ आने वाली पीढ़ियों के दिलों को छूती रहेंगी। उनके निधन से मुझे बहुत दुख हुआ। इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएँ उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ हैं।” 

banner

 

एमजेपीएस/एसटी

You may also like

Leave a Comment