प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने आज एशियाई खेलों में मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में कांस्य पदक जीतने पर सुचिका तारियाल को बधाई दी और इसे भारत के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि बताया।
प्रधानमंत्री ने उल्लेख किया कि उन्होंने इस क्षेत्र में भारत के लिए एशियाई खेलों का पहला पदक हासिल किया है। उन्होंने कहा कि उनकी यह उपलब्धि विशेष रूप से महत्वपूर्ण है, जो उनके समर्पण और उत्साह को दर्शाती है, और उन्होंने भविष्य में और अधिक सफलताओं के लिए शुभकामनाएं दीं।
प्रधानमंत्री कार्यालय ने X पर एक पोस्ट में साझा किया:
“भारत के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि!”
मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में कांस्य पदक जीतने और इस क्षेत्र में भारत के लिए एशियाई खेलों का पहला पदक हासिल करने पर सुचिका तारियाल को हार्दिक बधाई। उनकी यह उपलब्धि विशेष रूप से महत्वपूर्ण है, जो उनके समर्पण और उत्साह को दर्शाती है।
आगे और भी कई सफलताओं के लिए हार्दिक शुभकामनाएं: प्रधानमंत्री @narendramodi

