मीडिया में आई उन रिपोर्टों के संबंध में कि वित्त मंत्रालय के वित्तीय सेवा विभाग (डीएफएस) ने बैंकों से निष्क्रिय पीएम जन धन योजना खातों को बंद करने को कहा है, वित्तीय सेवा विभाग ने कहा है कि उसने बैंकों से निष्क्रिय पीएम जन धन योजना खातों को बंद करने को नहीं कहा है।
जन धन योजना खातों, जीवन ज्योति बीमा योजना, अटल पेंशन योजना और अन्य कल्याणकारी योजनाओं को अपनाने के लिए डीएफएस द्वारा 1 जुलाई से पूरे देश में तीन महीने का अभियान शुरू किया गया है। इस अभियान के दौरान बैंक सभी बकाया खातों का पुनः केवाईसी भी करेंगे। डीएफएस लगातार निष्क्रिय पीएमजेडीवाई खातों की संख्या पर नज़र रखता है और बैंकों को सलाह दी है कि वे संबंधित खाताधारकों से संपर्क करके उनके खातों को चालू करें। पीएमजेडीवाई खातों की कुल संख्या में लगातार वृद्धि देखी गई है और निष्क्रिय पीएमजेडीवाई खातों को सामूहिक रूप से बंद करने की कोई घटना विभाग के संज्ञान में नहीं आई है।
****
एनबी/एडी









