प्रधानमंत्री ने आईटीवी नेटवर्क के एनएक्सटी समिट में अपने संबोधन की कुछ झलकियाँ साझा कीं। भारत के स्वतंत्रता संग्राम और एक विकसित राष्ट्र बनने के वर्तमान लक्ष्य के बीच समानता बताते हुए श्री मोदी ने कहा कि जिस प्रकार 1930 के मार्च ने देश को स्वतंत्रता की ओर एकजुट किया, उसी प्रकार वर्तमान “विकसित भारत” मिशन 140 करोड़ भारतीयों का सामूहिक लक्ष्य है।
एक्स पर कई पोस्टों की एक श्रृंखला में, श्री मोदी ने कहा:
“कभी भारत में जिस कार्य को असंभव माना जाता था, आज का भारत उसे साकार करके दिखा रहा है।”









