केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी ने नागरिकों से मिशन शक्ति ऐप डाउनलोड करने का आग्रह किया है। इस एप के माध्यम से महिलाओं और बच्चों के लिए सुरक्षा और सहायता सिर्फ एक क्लिक दूर है।
‘एक्स’ पर अपनी एक पोस्ट में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मिशन शक्ति ऐप महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा, सहायता और सशक्तिकरण के प्रति सरकार के संकल्प को और मजबूत करता है। उन्होंने कहा कि यह ऐप एक ही प्लेटफॉर्म पर महत्वपूर्ण हेल्पलाइन सेवाओं तक त्वरित और आसान पहुंच सुनिश्चित करता है, जिनमें महिला हेल्पलाइन 181, आपातकालीन सेवा 112, पोषण और पीएमएमवीवाई हेल्पलाइन 1515, राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930, कानूनी सहायता (एनएएलएसए) 15100, टेली-मानस 14416 और बाल हेल्पलाइन 1098 शामिल हैं।
उन्होंने सभी से मिशन शक्ति ऐप डाउनलोड करने और इन महत्वपूर्ण सेवाओं के बारे में जानकारी अपने परिवार और परिचितों के साथ साझा करने की अपील की।









