ANN Hindi

प्रधानमंत्री ने स्वामी विवेकानंद को उनके निर्वाण दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित की

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज स्वामी विवेकानंद को उनके निर्वाण दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित की। श्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा कि भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, आध्यात्मिक परंपराओं और राष्ट्रीय चेतना को वैश्विक मान्यता दिलाने में स्वामी विवेकानंद जी का अद्वितीय योगदान पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा। उनकी गहन बुद्धि और शाश्वत आदर्श देश भर के लाखों युवाओं के लिए मार्गदर्शक बने हुए हैं। श्री मोदी ने कहा, “उनका आध्यात्मिक संदेश विकसित भारत के निर्माण के सामूहिक संकल्प में राष्ट्र को प्रेरित और ऊर्जावान बनाए रखेगा।”

प्रधानमंत्री ने एक्‍स पर पोस्ट किया:

स्वामी विवेकानंद जी के निर्वाण दिवस पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और राष्ट्र-चेतना को वैश्विक पहचान दिलाने में उनका योगदान अतुलनीय है। उनकी बौद्धिकता और प्रेरणादायी विचार आज भी करोड़ों युवाओं का मार्गदर्शन कर रहे हैं। उनके आध्यात्मिक संदेश विकसित भारत के निर्माण का संकल्प साकार करने में देश को नई ऊर्जा एवं दिशा प्रदान करते रहेंगे।

Share News Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

आतंकवाद के खिलाफ मोदी सरकार की Zero Tolerance Policy के अंतर्गत एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह के मार्गदर्शन में गृह मंत्रालय ने 23 और व्यक्तियों को ‘आतंकवादी’ घोषित किया

Read More »
error: Content is protected !!