ANN Hindi

तमिल साहित्य विशेषज्ञों, सांस्कृतिक प्रतिनिधियों व छात्रों सहित कुल 216 लोगों का दल काशी पहुंचा

आज काशी तमिल संगमम 4.0 की पहली विशेष ट्रेन 216 प्रतिनिधियों के साथ वाराणसी पहुंची। इस प्रतिनिधिमंडल में 50 तमिल साहित्य विशेषज्ञ, 54 सांस्कृतिक विद्वान, साथ ही छात्र, शिक्षक, कारीगर, शास्त्रीय गायक, तथा आध्यात्मिक ग्रंथों के आचार्य और विद्यार्थी शामिल हैं। काशी की पावन धरती पर कदम रखते ही सभी के चेहरे पर मुस्कान और उत्साह देखने को मिला। यह शुरुआत केटीएस 4.0 कार्यक्रम की व्यापक रूपरेखा का हिस्सा है, जो तमिलनाडु से लगभग 1400 प्रतिनिधियों को उत्तर भारत के प्रमुख धार्मिक और सांस्कृतिक केंद्रों के भ्रमण के लिए आमंत्रित करता है। जिस क्षण की हमें प्रतीक्षा थी, वह आ चुका है…काशी तमिल संगमम् आज से प्रारंभ हो रहा है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान आज वाराणसी के नमो घाट से काशी-तमिल संगमम के इस चौथे संस्करण का संयुक्त रूप से उद्घाटन करेंगे।

Share News Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!