ANN Hindi

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सदस्यों ने राष्ट्रपति से मुलाकात की

राष्‍ट्रपति ने उनसे कहा कि आप रोल मॉडल बन गई हैं और युवा पीढ़ी, खासकर लड़कियां, जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित होंगीआईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप 2025 जीतने वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सदस्यों ने आज (6 नवंबर, 2025) राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की।

राष्ट्रपति महोदया ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की प्रत्येक सदस्य को बधाई दी और कहा कि उन्होंने क्रिकेट विश्व कप जीतकर इतिहास रच दिया है। देश और विदेश के हर कोने में लाखों भारतीय इस जीत का जश्न मना रहे हैं।श्रीमती मुर्मु ने कहा कि यह टीम भारत का प्रतिबिंब है। वे विभिन्न क्षेत्रों, विभिन्न सामाजिक पृष्ठभूमियों और विभिन्न परिस्थितियों का प्रतिनिधित्व करते हैं। लेकिन वे एक टीम हैं – भारत। यह टीम अपने सर्वश्रेष्ठ रूप में भारत को दिखाती है।

राष्ट्रपति ने कहा कि टीम ने सात बार की विश्व विजेता और उस समय तक अपराजित रही ऑस्ट्रेलियाई टीम को हराकर अपनी क्षमता में सभी भारतीयों के विश्वास को मज़बूत किया। एक कड़े मुकाबले में एक मज़बूत टीम के ख़िलाफ़ बड़े अंतर से फ़ाइनल मैच जीतना टीम इंडिया की उत्कृष्टता का एक यादगार उदाहरण है।

राष्ट्रपति महोदया ने कहा कि वे रोल मॉडल बन गई हैं। युवा पीढ़ी, खासकर लड़कियाँ, जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित होंगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि जिन गुणों के बल पर उन्होंने इतिहास रचा है, उन्हीं गुणों के साथ वे भविष्य में भी भारतीय क्रिकेट को शीर्ष पर बनाए रखेंगी।

श्रीमती मुर्मु ने कहा कि टीम के सदस्यों ने आशा और निराशा के उतार-चढ़ाव का अनुभव किया होगा। कभी-कभी उन्‍हें नींद भी नहीं आई होगी। लेकिन उन्होंने सभी चुनौतियों पर काबू पाया है। उन्होंने कहा कि न्यूज़ीलैंड पर जीत के बाद लोगों को दृढ़ विश्वास हो गया था कि मैच में उतार-चढ़ाव के बावजूद हमारी बेटियाँ ही जीत हासिल करेंगी।श्रीमती मुर्मु रेखांकित किया कि उनकी इस सफलता के पीछे उनकी कड़ी मेहनत, उत्कृष्ट खेल कौशल, दृढ़ संकल्प और उनके परिवारों तथा क्रिकेट प्रेमियों का प्यार और आशीर्वाद रहा है। उन्होंने कहा कि क्रिकेट जैसे टीम गेम में टीम के सभी सदस्यों को हर समय पूरी तरह से प्रतिबद्ध रहना होता है। उन्होंने मुख्य कोच, बॉलिंग कोच, फील्डिंग कोच और सर्पोट स्टाफ- सभी की सराहना की। उन्होंने कामना की कि वे अपने प्रदर्शन से टीम इंडिया के लिए सफलता के नए रिकॉर्ड बनाना जारी रखेंगी।

Share News Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भारत के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग (एनएचआरसी) ने उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर जिले के नोएडा स्थित एक आवासीय सोसायटी में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट के अंदर जहरीली गैसें सूंघने से दो लोगों की मौत का स्वतः संज्ञान लिया है।

Read More »

भारत के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग (एनएचआरसी) ने असम के कछार जिले में एक धातु प्रसंस्करण कारखाने में हुए विस्फोट में चार श्रमिकों की मौत और दो अन्य के गंभीर रूप से घायल होने की घटना का स्वतः संज्ञान लिया है।

Read More »

प्रशासनिक सुधार एवं लोक शिकायत विभाग (डीएआरपीजी) ने राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के लिए केंद्रीकृत लोक शिकायत निवारण एवं निगरानी प्रणाली (सीपीग्राम) पर जून 2026 के लिए 47वीं रिपोर्ट जारी की।

Read More »
error: Content is protected !!