ANN Hindi

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ के कांकेर ज़िले में 21 नक्सलियों द्वारा हथियारों के साथ आत्मसमर्पण करने की सराहना की

त्मसमर्पण करने वाले 21 नक्सलियों में से 13 सीनियर काडर थे

मैं मुख्यधारा में शामिल होने और मोदी सरकार के आह्वान पर हिंसा छोड़ने के लिए उनकी सराहना करता हूं

मैं हथियार उठाकर घूमने वाले नक्सलियों से फिर अपील करता हूँ कि वे जल्द से जल्द आत्मसमर्पण कर दें

हम 31 मार्च, 2026 तक नक्सलवाद का खात्मा करने के प्रति कटिबद्ध हैं

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ के कांकेर ज़िले में 21 नक्सलियों द्वारा अपने हथियारों के साथ आत्मसमर्पण करने की सराहना की है।

X प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट में केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने कहा कि छत्तीसगढ़ के कांकेर ज़िले में 21 नक्सलियों द्वारा अपने हथियारों के साथ आत्मसमर्पण प्रसन्नता की बात है। उन्होंने कहा कि आत्मसमर्पण करने वाले 21 नक्सलियों में से 13 सीनियर काडर थे।

श्री अमित शाह ने कहा कि वे मुख्यधारा में शामिल होने और मोदी सरकार के आह्वान पर हिंसा छोड़ने के लिए उनकी सराहना करते हैं। उन्होंने कहा कि वे हथियार उठाकर घूमने वाले नक्सलियों से फिर अपील करते हैं कि वे जल्द से जल्द आत्मसमर्पण कर दें। उन्होंने कहा कि हम 31 मार्च, 2026 तक नक्सलवाद का खात्मा करने के प्रति कटिबद्ध हैं।

Share News Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!