ANN Hindi

प्रधानमंत्री ने 2001 के संसद हमले के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने आज उन बहादुर सुरक्षाकर्मियों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की, जिन्होंने 13 दिसंबर 2001 को हुए जघन्य आतंकवादी हमले के दौरान भारत की संसद की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहुति दी।

प्रधानमंत्री ने कहा कि राष्ट्र कर्तव्य निभाते हुए प्राणों की आहुति देने वालों को अत्यंत श्रद्धा से याद करता है। उन्होंने कहा कि गंभीर खतरे के समय भी उनका साहस, सतर्कता और अटूट कर्तव्यनिष्ठा प्रत्येक नागरिक के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी रहेगी।

एक्स पर एक पोस्ट में श्री मोदी ने लिखा:

“आज के दिन, हमारा देश उन लोगों को याद करता है जिन्होंने 2001 में हमारी संसद पर हुए जघन्य हमले में अपने प्राणों की आहुति दी। घोर खतरे के बावजूद, उनका साहस, सतर्कता और कर्तव्य के प्रति अटूट निष्ठा सराहनीय थी। भारत उनके सर्वोच्च बलिदान के लिए सदा कृतज्ञ रहेगा।”

 

Share News Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!