भारत के राष्ट्रपति ने केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के उपराज्यपाल पद से ब्रिगेडियर (डॉ.) बी.डी. मिश्रा (सेवानिवृत्त) का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है।
2. भारत के राष्ट्रपति राज्यपाल/उपराज्यपाल की निम्नलिखित नियुक्तियां करने में भी प्रसन्न हैं:-
(i) प्रोफेसर आशिम कुमार घोष को हरियाणा का राज्यपाल नियुक्त किया गया।
(ii) श्री पुसापति अशोक गजपति राजू को गोवा का राज्यपाल नियुक्त किया गया।
(iii) श्री कविन्द्र गुप्ता को लद्दाख का उपराज्यपाल नियुक्त किया गया।
3. उपरोक्त नियुक्तियां उनके संबंधित कार्यालयों का कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से प्रभावी होंगी।
***
एमजेपीएस/एसआर/एसकेएस









