ANN Hindi

​​​​​​​आईसीएआर ने विशेष अभियान 5.0 के अंतर्गत प्रमुख उपलब्धियां दर्ज कीं

17,801 भौतिक फाइलों और 9,001 ई-फाइलों की समीक्षा की गई; 5,565 भौतिक फाइलों को हटाया गया; 3,561 ई-फाइलें बंद की गईं

छटाई और निपटान गतिविधियों के जरिए 2,09,809 वर्ग फुट कार्यालय स्थान खाली किया गयाभारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) ने रिकॉर्ड प्रबंधन, स्वच्छता और स्थान उपयोग पर ध्यान केंद्रित करते हुए विशेष अभियान 5.0 के तहत महत्वपूर्ण प्रगति की है।

  • रिकॉर्ड प्रबंधन: 17,801 भौतिक फाइलों और 9,001 ई-फाइलों की समीक्षा की गई; 5,565 भौतिक फाइलों को हटाया गया; 3,561 ई-फाइलें बंद की गईं।
  • स्वच्छता अभियान: वरिष्ठ अधिकारियों के नेतृत्व में 7,275 बाह्य स्वच्छता अभियान संचालित किए गए।
  • स्क्रैप निपटान: स्क्रैप सामग्री के निपटान के माध्यम से 27 अक्टूबर 2025 तक 2.40 करोड़ रुपए के राजस्व  का सृजन हुआ।
  • लोक शिकायतें: लंबित सभी 25  अपीलों का निपटारा किया गया।
  • खाली हुआ स्थान: छटाई और निपटान गतिविधियों के जरिए 2,09,809 वर्ग फुट कार्यालय स्थान खाली हुआ।

आईसीएआर ने विशेष अभियान 5.0 के तहत दक्षता, स्वच्छता और सुशासन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जारी रखी है।

Share News Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भारत के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग (एनएचआरसी) ने उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर जिले के नोएडा स्थित एक आवासीय सोसायटी में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट के अंदर जहरीली गैसें सूंघने से दो लोगों की मौत का स्वतः संज्ञान लिया है।

Read More »

भारत के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग (एनएचआरसी) ने असम के कछार जिले में एक धातु प्रसंस्करण कारखाने में हुए विस्फोट में चार श्रमिकों की मौत और दो अन्य के गंभीर रूप से घायल होने की घटना का स्वतः संज्ञान लिया है।

Read More »

प्रशासनिक सुधार एवं लोक शिकायत विभाग (डीएआरपीजी) ने राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के लिए केंद्रीकृत लोक शिकायत निवारण एवं निगरानी प्रणाली (सीपीग्राम) पर जून 2026 के लिए 47वीं रिपोर्ट जारी की।

Read More »
error: Content is protected !!