ANN Hindi

उपराष्ट्रपति श्री सी.पी. राधाकृष्णन 31 अक्टूबर, 2025 को वाराणसी का दौरा करेंगे

उपराष्ट्रपति वाराणसी के सिगरा में नए सत्रम के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि होंगे

यह आयोजन काशी और तमिलनाडु के बीच सुदृढ़ सांस्कृतिक संबंधों को रेखांकित करेग

उपराष्ट्रपति श्री सी.पी. राधाकृष्णन 31 अक्टूबर, 2025 को वाराणसी का एक दिवसीय दौरा करेंगे।

इस यात्रा के दौरान उपराष्ट्रपति उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ के साथ वाराणसी के सिगरा, में नए सतराम भवन के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

श्री काशी नट्टुकोट्टई नगर सत्रम प्रबंधन सोसाइटी ने 60 करोड़ रुपये की लागत से 140 कमरों वाला 10 मंजिला सत्रम भवन बनवाया है। वाराणसी में सोसाइटी द्वारा निर्मित यह दूसरा सत्रम है और इसका उद्देश्य आने वाले श्रद्धालुओं की सेवा करना तथा युवा पीढ़ी को इस पवित्र नगरी की यात्रा करने के लिए प्रोत्साहित करना है।

यह पहल एक भारत श्रेष्ठ भारत की भावना में गहरे काशी-तमिल संबंध का प्रतीक है, जो काशी और तमिलनाडु के बीच सदियों पुराने आध्यात्मिक और सांस्कृतिक संबंधों को दर्शाती है।

उद्घाटन के बाद उपराष्ट्रपति काशी विश्वनाथ मंदिर जाएंगे और पूजा-अर्चना करेंगे।

Share News Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भारत के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग (एनएचआरसी) ने उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर जिले के नोएडा स्थित एक आवासीय सोसायटी में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट के अंदर जहरीली गैसें सूंघने से दो लोगों की मौत का स्वतः संज्ञान लिया है।

Read More »

भारत के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग (एनएचआरसी) ने असम के कछार जिले में एक धातु प्रसंस्करण कारखाने में हुए विस्फोट में चार श्रमिकों की मौत और दो अन्य के गंभीर रूप से घायल होने की घटना का स्वतः संज्ञान लिया है।

Read More »

प्रशासनिक सुधार एवं लोक शिकायत विभाग (डीएआरपीजी) ने राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के लिए केंद्रीकृत लोक शिकायत निवारण एवं निगरानी प्रणाली (सीपीग्राम) पर जून 2026 के लिए 47वीं रिपोर्ट जारी की।

Read More »
error: Content is protected !!