प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने आज महिला सांडा 60 किलोग्राम वर्ग में रजत पदक जीतने पर नौरेम रोशिबीना देवी को बधाई दी।
प्रधानमंत्री ने कहा कि लगातार तीन एशियाई खेलों में पदक जीतना एक उल्लेखनीय उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि उनकी निरंतरता, साहस और दृढ़ संकल्प वास्तव में सराहनीय हैं। श्री मोदी ने उन्हें भविष्य के सभी प्रयासों के लिए शुभकामनाएं दीं।
प्रधानमंत्री कार्यालय ने X पर एक पोस्ट में साझा किया:
“महिला सांडा 60 किलोग्राम वर्ग में रजत पदक जीतने पर नाओरेम रोशिबिना देवी को हार्दिक बधाई। यह एक उल्लेखनीय उपलब्धि है… लगातार तीन एशियाई खेलों में पदक जीतना। उनकी निरंतरता, साहस और दृढ़ संकल्प वास्तव में सराहनीय हैं।”
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से भविष्य के सभी प्रयासों के लिए शुभकामनाएं।

