ANN Hindi

प्रधानमंत्री ने उत्तर प्रदेश के मथुरा में नाव की गलीफता पर गहरा दुख व्यक्त किया

प्रधानमंत्री श्री नरेन् द्र मोदी ने आज उत्तर प्रदेश के मथुरा में नाव के पलटने के बाद हुई मौतों पर गहरा दुख व् यक् त किया है।

प्रधानमंत्री ने इस दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त की। श्री मोदी ने कहा कि वह दुर्घटना में घायल लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं। प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि स्थानीय प्रशासन त्रासदी से प्रभावित लोगों को सक्रिय रूप से हर संभव सहायता प्रदान कर रहा है।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर लिखा हैः

“उत्तर प्रदेश के मथुरा में एक नाव के पलटने के कारण दुर्घटना से गहरा दुख हुआ। उन लोगों के प्रति मेरी संवेदना जिन्होंने अपने करीबी और प्रिय लोगों को खो दिया है। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों की सहायता कर रहा है।”

 

Share News Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टेलीमैटिक्स विकास केंद्र (सी-डॉट) ने भारतीय विज्ञान संस्थान, बेंगलुरु (आईआईएससी बेंगलुरु) और विज्ञान नवाचार एवं विकास फाउंडेशन (एफएसआईडी) के साथ सी-डॉट उत्कृष्टता केंद्र स्थापित करने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए।

Read More »
error: Content is protected !!