ANN Hindi

प्रधानमंत्री ने वरिष्ठ अभिनेता श्री धर्मेंद्र के निधन पर शोक व्यक्त किया

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज महान अभिनेता श्री धर्मेन्द्र जी के निधन पर शोक व्यक्त किया और इसे भारतीय सिनेमा में एक युग का अंत बताया।

प्रधानमंत्री ने कहा कि धर्मेंद्र जी एक प्रतिष्ठित फिल्मी हस्ती और एक अद्भुत अभिनेता थे, जिन्होंने अपने हर किरदार में आकर्षण और गहराई भर दी। विविध किरदारों को निभाने की उनकी क्षमता ने विभिन्न पीढ़ियों के अनगिनत लोगों के दिलों को छुआ।

एक्स पर एक पोस्ट में श्री मोदी ने कहा:

धर्मेंद्र जी का निधन भारतीय सिनेमा में एक युग का अंत है। वे एक प्रतिष्ठित फ़िल्मी हस्ती, एक अद्भुत अभिनेता थे जिन्होंने अपनी हर भूमिका में आकर्षण और गहराई भर दी। जिस तरह से उन्होंने विविध भूमिकाएँ निभाईं, उसने अनगिनत लोगों के दिलों को छुआ। धर्मेंद्र जी अपनी सादगी, विनम्रता और गर्मजोशी के लिए भी समान रूप से प्रशंसित थे। इस दुखद घड़ी में, मेरी संवेदनाएँ उनके परिवार, मित्रों और असंख्य प्रशंसकों के साथ हैं। ॐ शांति।

 

Share News Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!